अंधविश्वास के खिलाफ आवाज़ बुलंद करती शार्ट फिल्म ‘वांछा-द ब्लैक डिजायर’ का ट्रेलर जारी

मिली फिल्म्स एंड टी वी इंटरनेशनल के बैनर तले निर्मित और प्रशांत गैलवर के द्वारा निर्देशित अंधविश्वास के खिलाफ आवाज़ बुलंद करती शार्ट फिल्म ‘वांछा-द ब्लैक डिजायर’ का ट्रेलर बॉलीवुड के चर्चित हीरो राजन कुमार के द्वारा पिछले दिनों गोरेगाँव (मुम्बई) स्थित दादा साहेब फाल्के चित्रनगरी, फिल्म सिटी स्टूडियो में भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहेब फाल्के की 153वीं जन्मजयंती  के अवसर पर आयोजित समारोह में जारी किया गया। ट्रेलर डिजिटल सिनेमा के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। झारखंड की धरती से जुड़ी इस शार्ट फिल्म के मुख्य कलाकार मनोज सहाय, शेखर वत्स, शंकर पाठक, विक्रम नांगिया, बिनय सिंह, शालिनी सिंह राठौड़, पम्मी सिंह राजपूत, सुरेंद्र सिन्हा, राजू चंद्रा, मास्टर शिवांश साहू और प्रिंस आदि हैं। इस फिल्म के निर्माता मनोज कुमार, कार्यकारी निर्माता शंकर पाठक, डीओपी सुमित सचदेवा, एडिटर सुमित सिन्हा ‘गोलू’, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज वर्मा, प्रोडक्शन मैनेजर प्रभात कुमार, गीतकार प्रशांत गैलवर, संगीतकार श्रीकांत जयकांत, प्रचारक काली दास पाण्डेय, मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका, स्टील फोटोग्राफर मोहम्मद अरमान और प्रोडक्शन एक्सक्यूटिव कुमारी मिली हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप ... UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी | 'हार के डर से पैर में प्लास्टर लगाया और 'खेला होबे' बोलती रहीं...', 5 साल बाद ममता बनर्जी की 'चोट' को लेकर बोले ऋतब्रत बनर्जी ......... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? |      योगी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 23 हजार क्रिमिनल अरेस्ट, 15,233 करोड़ रुपये की माफिया प्रॉपर्टी हुई जब्त, आंकड़े जारी ............... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? | Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी ................... Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन
Advertisement ×