गलती से कपड़ों पर चिपक गई है च्युइंग गम तो ऐसे करें उसे रिमूव

च्युइंग गम चबाना अधिकतर लोगों को अच्छा लगता है। लेकिन कई बार च्युइंग गम गलती से कपड़ों पर चिपक जाती हैं। ऐसे में हम चाहकर भी उसे अच्छी तरह से रिमूव नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण कपड़े खराब हो जाते हैं और फिर उन्हें पहनने का मन ही नहीं करता है। हो सकता है कि आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ हो। इस स्थिति में अधिकतर लोग अपने कपड़ों को ही रिटायर कर देते हैं। लेकिन अगर वह आउटफिट काफी महंगा हो या फिर आपका पसंदीदा हो, तो ऐसे में आपको काफी दुख होगा। हालांकि, अगर आप चाहें तो कुछ आसान उपायों को अपनाकर कपड़ों पर चिपके हुए च्युइंग गम को आसानी से रिमूव कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

कपड़ों की जाने वाली आयरन च्युइंग गम को रिमूव करने में भी मददगार साबित हो सकती है। इसके लिए आप एक साफ कार्डबोर्ड लें और इसे अपने आयरन बोर्ड पर रखें। अपने च्युइंग गम के दाग वाले कपड़े को कार्डबोर्ड पर रखें। ध्यान रखें कि गम नीचे की ओर हो। अपने आयरन को मध्यम आंच पर सेट करें और कपड़े के उस एरिया को आयरन करें। च्युइंग गम के नरम होने तक प्रतीक्षा करें, और धीरे से अपने परिधान को कार्डबोर्ड से उठा लें। अपने कपड़ों को हमेशा की तरह धो लें।

च्युइंग गम को हटाने के लिए टूथपेस्ट की मदद भी ली जा सकती है। इसके लिए च्युइंग गम वाले हिस्से पर थोड़ी मात्रा में टूथपेस्ट लगाएं। फिर इसे फैलाएं और तब तक रगड़ें जब तक कि च्युइंग गम टूट न जाए। टूथब्रश के साथ बचे हुए टुकड़ों को हटा दें। आप इसे ठंडे पानी से रिंस करें। अंत में, कपड़ों को वॉश करें।

दो बायोडिग्रेडेबल बैग में कुछ बर्फ के टुकड़े डालें और उन्हें अपने कपड़े के च्युइंग गम के दाग वाले हिस्से के नीचे और ऊपर रखें। एक बार जब गम सख्त हो जाए, तो उसे खुरचने के लिए एक चम्मच का उपयोग करें। अंत में आप गम के अवशेषों को टूथब्रश से हटा दें। इसके बाद आप अपने कपड़े को वॉश कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×