दरोगा ने 76 साल के बुजुर्ग को मारा थप्पड़, कहा- देख लूंगा, वीडियो वायरल हुआ तो…

सहारनपुर जिले में कुतुबशेर थाने के एक दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह 76 वर्षीय एक बुजुर्ग को थप्पड़ और धक्का मारते हुए नजर आ रहे हैं. पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी.

मांगलिक ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर रहा है कि कुतुबशेर थाने के दरोगा जितेन्द्र शर्मा तीन सिपाहियों के साथ बुजुर्ग दुकानदार शमशाद अली की दुकान पर पहुचते हैं और वह बुजुर्ग से अभद्रता कर रहे हैं. इस दौरान पुलिस ने कहा कि तुझे तो थाने में देखता हूं.

वायरल हो रहे वीडियो में दरोगा खुलेआम 75 साल के बुजुर्ग को थप्पड़ मारता नजर आ रहा है. पहले थप्पड़ मारता है और फिर उन्हें धक्का देकर गिरा देता है. तीन पुलिसकर्मियों के साथ दुकान खाली कराने के लिए दरोगा वहां पहुंचे थे. हालांकि, बुजुर्ग दुकानदार ने बताया कि पुलिस दुकान खाली करवाकर दूसरे लोगों को दिलाना चाह रही है.

मांगलिक ने बताया कि बुजुर्ग ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह 1975 से अपनी दुकान पर काबिज हैं जिसका किराया वह नगर निगम और एक अन्य महिला को दे रहे हैं. बुजुर्ग शमशाद का आरोप है कि महिला ने उसकी दुकान पर कब्जा करने का प्रयास किया है, जिसमे उक्त दरोगा की भी भूमिका है.

दुकानदार का आरोप है, पूनम सचदेवा 17 जुलाई को दुकान पर आई थी. उसने पुलिस को फोन करके बुलाया था. इस दौरान दुकान का ताला खुलवाया और फिर उसमें ताला लगाने लगी. उसे जब रोकने की कोशिश की तो पुलिस ने बुजुर्ग के मारपीट की. बुजुर्ग दुकानदार ने कहा, वो दुकान करीब 50 साल से उनके पास है. साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में कोर्ट का जो फैसला होगा वो उन्हें स्वीकार होगा.

मांगलिक ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और जांच के बाद दोषी पाये जाने वाले के विरूध्द सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×