पीसीएस ज्योति मौर्या होंगी सस्पेंड? नियुक्ति विभाग ने दिए जांच के आदेश

यूपी सरकार की प्रशासनिक अधिकारी ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या के बीच जुबानी जंग जारी है. होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ कथित रिश्तों को लेकर हुए विवादों के चलते सुखियों में आईं पीसीएस ज्योति मौर्या अब नई मुसीबत में घिरने वाली हैं. दरअसल योगी सरकार के नियुक्ति विभाग ने उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं.

यूपी के बरेली में तैनात पीसीएस अफसर ज्योति मौर्या के खिलाफ नियुक्ति विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं. ज्योति मौर्या के खिलाफ जांच प्रयागराज के कमिश्नर विजय विश्वास पंत करेंगे. आपको बताते चलें कि शासन से आदेश मिलते ही डीसी पंत ने अपने स्तर से जांच के लिए कमेटी का गठन भी कर दिया है. आपको बताते चलें कि ज्योति के पति आलोक मौर्या ने अनियमित लेनदेन संबंधी शिकायतों के बाद ये आदेश जारी हुआ है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्योति मौर्या के खिलाफ हो रही इस जांच में प्रयागराज के अपर आयुक्त (प्रशासन) की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर दिया गया है. इसमें प्रयागराज के एडीएम प्रशासन और वहीं की एसीएम फर्स्ट को भी रखा गया है.

यूपी के प्रशासनिक हलके में उस वक्त भूचाल आ गया था जब प्रयागराज निवासी आलोक मौर्य ने मीडिया को बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी ज्योति मौर्या को पीसीएस अधिकारी बनाने में तन-मन-धन से सहयोग किया, लेकिन ज्योति उनके पीठ पीछे उसे धोखा दे रही थी, क्योंकि उसका अफेयर होमगार्ड कमांडेट मनीष दुबे से चल रहा था. मनीष दुबे के खिलाफ विभागीय जांच पूरी हो चुकी है. वहीं दूसरी ओर ज्योति लगातार कह रही हैं कि आलोक समझौते का दबाव बना रहा है पर वो इसके लिए 50 लाख कैश और अन्य डिमांड रख रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×