वजन घटाने वाले स्नैक की कर रहे हैं तलाश? तो झटपट बना लें पनीर कुरकुरे

पनीर एक डेयरी प्रोडक्ट हैं जोकि प्रोटीन की अच्छी मात्रा से भरपूर होती है. पनीर को वेजिटेरियन लोगों का नॉन वेज माना जाता है. इसलिए पनीर से बनी डिशेज हर किसा को खूब पसंद आती हैं. आमतौर पर घरों में पनीर से मटर पनीर, शाही पनीर, कढ़ाई पनीर, पनीर टिक्का या पनीर के पराठे बनाकर खाए जाते हैं. लेकिन क्या कभी आपने पनीर के कुरकुरों का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए पनीर के कुरकुरे बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. पनीर कुरकुरे स्वाद में बहुत चटपटे और क्रंची होते हैं. इसको आप नाश्ते और स्नैक में भी झटपट तैयार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं पनीर कुरकुरे कैसे बनाएं…..

200 ग्राम पनीर

3 चम्मच अरारोट का आटा
आधा कप चावल का आटा
1 कटोरी दही
1 चम्मच लाल मिर्च
1 चम्मच लाल मिर्च
आधा चम्मच धनिया पाउडर
स्वादानुसार नमक
आधा चम्मच चाट मसाला
1 कटोरी ब्रेड क्रम्ब्स
तलने के लिए तेलपनीर कुरकुरे को बनाने के लिए आप सबसे पहले पनीर को धो लें.
फिर आप इसको कुरकुरे के आकार में काटकर एक प्लेट में रख लें.
इसके बाद आप एक बाउल में चावल का आटा, अरारोट का आटा और धनिया पाउडर डालें.
इसके साथ ही आप इसमें बाकी के मसाले और दही मिलाकर एक बैटर बना लें.
फिर आप बैटर में कटे हुए पनीर के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से लपेट लें.
इसके बाद आप पनीर के टुकड़ों को ब्रेड क्रम्ब्स से अच्छी तरह से कोट कर लें.
फिर आप एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल डालकर गर्म कर लें.
इसके बाद आप इसमें पनीर के टुकड़ों को डालकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें.
अब आपके पनीर के चटपटे कुरकुरे बनकर तैयार हो चुके हैं.
फिर आप इसको गर्मागर्म चाय, सॉस या हरा धनिया की चटनी के साथ सर्व करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
मथुरा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव यमुना नदी में पलटी, 10 लोगों की मौत की खबर; रेस्क्यू जारी | 20 साल और विपक्ष में बैठ जाएंगे मगर बाबरी मस्जिद बनाने की बात करने वालों से समझौता नहीं करेंगेः अमित शाह | West Bengal में गरजे Amit Shah, बोले- 'Mamata सरकार ने स्कूल नहीं, मदरसे बनवाए' | Delhi Police का Govindpuri में बड़ा एक्शन, Fake Degree रैकेट का भंडाफोड़ कर 7 को किया Arrest
Advertisement ×