वाह रे सर्दी! मां ने नहाने के लिए कहा तो लड़के ने फोन करके पुलिस बुला ली, और फिर…

सर्दी का मौसम चल रहा है और देश के कई इलाकों में तो इतनी ठंड है कि लोग अपने घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं. इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक बच्चे ने अपनी ही मां के खिलाफ शिकायत करते हुए पुलिस बुला ली. बच्चे ने शिकायत कर दी कि उसे जबरदस्ती नहलाया जा रहा है. इतना ही नहीं पुलिस पहुंच भी गई तब जाकर पूरा मामला सामने आया.

नहाने के लिए कहा तो…
दरअसल, यह घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना अक्खापुर इलाके की है यहां की एक महिला ने अपने बेटे को नहाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया, पिता के डांटने से नाराज बेटे ने 112 पर फोन करके पुलिस बुला ली. बेटे ने पुलिस को बताया कि उसे इतनी कड़ाके की सर्दी में जबरदस्ती नहलाया जा रहा है.

वहां पुलिस की टीम पहुंची तो..
इतना ही नहीं उसने यह भी कहा कि उसके बाल भी जबरदस्ती कटवाए गए हैं. इसके बाद जब वहां पुलिस की टीम पहुंची तो सब हैरान रह गए और सबकी हंसी छूट गई. फिलहाल किसी तरह बच्चे को समझाकर पुलिसकर्मी वहां से वापस लौट गए लेकिन यह मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है. बताया जा रहा है कि बच्चे ने अपने स्टाइल में बाल कटवाने की जिद पकड़ ली थी लेकिन उसका पिता अपने तरीके से बाल कटवाना चाहते थे.

फिर उसी समय बच्चे की मां ने उसको नहाने के लिए बोला लेकिन बच्चे ने सर्दी का बहाना लेकर मना कर दिया. इस पर पिता ने डांट लगा दी और उसने नाराज होकर पुलिस को फोन कर दिया. पुलिस के आने के बाद आसपास के लोग और ग्रामीण एकत्र हो गए. आखिर में बच्चे को समझा बुझाकर शांत किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×