हड्डियों को बूढ़ा और कमजोर कर देती हैं ये चीजें, तुरंत बंद कर दें इनका सेवन

हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम और विटामिन डी की जरूरत किसी से छिपी नहीं है। लेकिन आज हम हड्डियों को मजबूत नहीं बल्कि कमजोर करने वाली चीजों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। आजकल लोगों की डाइट में बहुत सी ऐसी चीजें शामिल है, जो धीरे-धीरे कर उनकी हड्डियों को कमजोर कर रही हैं।

30 की उम्र पार करने के बाद लगभग हर दूसरा व्यक्ति हड्डियों से जुड़ी किसी न किसी स्वास्थ्य समस्या की चपेट में आ जाता है। इन समस्याओं से बचने का एकमात्र उपाय हड्डियों को मजबूत करना है। हड्डियों की मजबूती के बिना बढ़ती उम्र में शरीर को फिट रखना असंभव है। अगर हमारा शरीर ही फिट नहीं होगा तो बुढ़ापे में हमें बीमारियों से लड़ने में मदद कैसे मिलेगी। इसलिए जरुरी है कि लोग कम उम्र में ही अपनी हड्डियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना शुरू कर दें। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी कैल्शियम है। इसके साथ विटामिन डी भी जरुरी है। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम और विटामिन डी की जरूरत किसी से छिपी नहीं है। लेकिन आज हम हड्डियों को मजबूत नहीं बल्कि कमजोर करने वाली चीजों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। आजकल लोगों की डाइट में बहुत सी ऐसी चीजें शामिल है, जो धीरे-धीरे कर उनकी हड्डियों को कमजोर कर रही हैं। चलिए आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं।

कैफीन- ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय और कॉफी से करते हैं, जिनमें भरपूर मात्रा में कैफीन पाया जाता है। कैफीन के अपने स्वास्थ्य लाभ होते हैं। लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करते हैं तो ये आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। कैफीन का ज्यादा सेवन करने से हड्डियां कमजोर हो जाती है।

चीनी- शरीर को एक्टिव रखने के लिए चीनी का सेवन करना बेहद जरुरी है। लेकिन जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन करना हड्डियों को कमजोर कर देता है। इसलिए चीनी का सीमित मात्रा में सेवन करने की कोशिश करें। चीनी या चीनी से भरपूर चीजों का सेवन करने से हड्डियों के साथ-साथ दाँतों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।

नमक- चीनी की ही तरह नमक और नमक से भरपूर चीजें हड्डियों के लिए अच्छी नहीं होती है। नमक शरीर में कैल्शियम की मात्रा को कम कर देता है, जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर हो जाती है। इसलिए अगर आप बुढ़ापे में हड्डियों से जुडी समस्याओं से बचना चाहते हैं तो ज्यादा नमक वाली चीजों का सेवन करना बंद कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
मथुरा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव यमुना नदी में पलटी, 10 लोगों की मौत की खबर; रेस्क्यू जारी | 20 साल और विपक्ष में बैठ जाएंगे मगर बाबरी मस्जिद बनाने की बात करने वालों से समझौता नहीं करेंगेः अमित शाह | West Bengal में गरजे Amit Shah, बोले- 'Mamata सरकार ने स्कूल नहीं, मदरसे बनवाए' | Delhi Police का Govindpuri में बड़ा एक्शन, Fake Degree रैकेट का भंडाफोड़ कर 7 को किया Arrest
Advertisement ×