गर्मियों में बॉडी को कूल रखेंगे सत्तू के लड्डू, डाइजेशन भी रहेगा दुरुस्त

समर सीजन आते ही मार्केट में सत्तू की डिमांड बढ़ने लगती है. सत्तू एक ऐसा फूड आइटम है जोकि फाइबर की अच्छी मात्रा से भरपूर होता है. इसके साथ ही इसकी तासीर भी ठंडी होती है. इसलिए आमतौर पर गर्मियों में सत्तू का मीठा शरबत खूब बनाकर पीया जाता है. लेकिन क्या कभी आपने सत्तू के लड्डू बनाकर खाए हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए सत्तू के लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. सत्तू सत्तू के लड्डू खाना से आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है. इसके साथ ही इससे आपको इंस्टेंट एनर्जी का एहसास होता है. इसको आप मीठे में बनाकर घर वालों को खिला सकते हैं, तो चलिए जानते हैं सत्तू के लड्डू कैसे बनाएं…..

200 ग्राम सत्तू

150 ग्राम गुड़ या पिसी चीनी
100 ग्राम घी
एक चम्मच इलायची पाउडर
ड्राई फ्रूट्स 3-4 चम्मच

सत्तू के लड्डू बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई लें.
फिर आप इसमें घी डालकर अच्छी तरह से पिघलाएं.
इसके बाद आप सत्तू को कढ़़ाई में डालें और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लें.
फिर जब इसमें से महक आने लगे तो आप गैस को बंद कर दें.
इसके बाद आप सत्तू को ठंडा होने के लिए अलग रख दें.
फिर आप सारे ड्राई फ्रूट को काट कर फ्राई कर लें.
इसके बाद आप सत्तू में ड्राई फ्रूट्स, पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर डालें.
फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर लड्डू बना लें.
अब आपके हेल्दी और टेस्टी सत्तू के लड्डू बनकर तैयार हो चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×