नवरात्रि के व्रत में बनाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर टिक्की…. नोट करें रेसिपी

नवरात्रि के व्रत में खाने के ऑप्शन काफी लिमिटिड हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी उन गिने-चुने ऑप्शन से बोर हो चुके हैं तो चलिए आज हम आपके लिए एक ऐसी टेस्टी डिश की रेसिपी लेकर आए हैं जिसे खाकर आप उंगली चाटते रह जाएंगे। सबसे खास बात ये है कि ये स्नैक प्रोटीन से भरपूर है।

नवरात्रि के व्रत में भी आप अपने लिए आसानी से घर बैठे एक हाई-प्रोटीन स्नैक बना सकते हैं जिसे आप शाम में चाय के साथ भी खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए व्रत के नियमों का पालन किया जाता है और इसे तैयार करना भी आसान है। तो चलिए बिना इंतजार किए पनीर टिक्की (Vrat Paneer Tikki Recipe) बनाने की रेसिपी जान लेते हैं जिसे सेंधा नमक और मसालों के साथ तवे पर झटपट तैयार किया जा सकता है।

नवरात्रि के व्रत में बनाएं पनीर टिक्की 

ये पनीर टिक्की बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम होती है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-

  • 200 ग्राम पनीर
  • 2-3 हरी मिर्च
  • हरा धनिया
  • सेंधा नमक
  • जीरा पाउडर
  • कुट्टू का आटा
  • साबूदाना

पनीर टिक्की बनाने की रेसिपी

सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें या छोटे-छोटे टुकड़ों में भी काट सकते हैं। इस पनीर में बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया, सेंधा नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर और 2 चम्मच कुट्टू का आटा मिला लें। आप इसमें जरा सा साबूदाना भी मिला सकते हैं। सबकुछ मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें और इससे गोल आकार में छोटी-छोटी टिक्कियां बनाना शुरू कर दें।

तवे को गैस पर रख दें और 1-2 चम्मच घी डाल दें। फिर इन टिक्कियों को मध्यम आंच पर शैलो फ्राय करना शुरू कर दें। दोनों तरफ से टिक्कियों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें। आपकी टिक्कियां तैयार हैं जिन्हें आप व्रत वाली चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×