दिल्ली में मर्डर का खौफनाक मामला, युवक ने किशोरी पर 40 बार चाकुओं से किया वार, पत्थर से कुचल कर की हत्या

नयी दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। यहां उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। लड़की पर लड़के ने सरेआम चाकू से 40 बार वार किया है। युवक यहीं नहीं रुका और उसने 40 वार करने के बाद लड़की को पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी ने कथित तौर पर उसे पत्थर से कुचल कुचल कर मारने से पहले कई बार उस पर चाकू से वार किया। जानकारी के मुताबिक घटना 28 मई की है। मृतक लड़की की उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़की शाहबाद डेयरी में जे. जे. कॉलोनी की निवासी थी। वह सड़क पर बदहवास हालत में मिली।

अधिकारी ने बताया कि वह सड़क से गुजर रही थी जब लड़के ने उसे रोका और उस पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और शनिवार को उनके बीच झगड़ा हुआ था। रविवार को लड़की अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी जब लड़के ने उसे रास्ते में रोका और उस पर हमला कर दिया।

पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम से ही पुष्टि होगी कि उस पर कितनी बार चाकू से वार किया गया। पुलिस ने बातया कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। लड़के की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के तौर पर हुई है। लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर शाहबाद डेयरी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि सड़क से जा रही लड़की को साहिल लगातार एक के बाद एक वार कर रहा है। इस दौरान आसपास कई लोग निकलते हैं मगर कोई लड़की की मदद नहीं करता और ना ही कोई साहिल को रोकने की कोशिश करता है। साहिल ने लड़की पर कई वार किए और उसे पत्थर से भी कुचल दिया। जानकारी के अनुसार लड़की को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया मगर उसने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×