परशुराम जयंती पर अवकाश व सामान्य वर्ग को छात्रवृत्ति की मांग

दिलीप कुमार मिश्रा
बाहमण समन्वय समिति के तत्वावधान मे आज भगवान परशुराम वाटिका,बिजेंद्र स्वरूप पार्क, मोतीझील मे बाहमण सम्मेलन व विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिसमे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन देने का निर्णय लिया ,जिसमे परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश व सामान्य वर्ग को छात्र वृत्ति देने की मांग किया।
 जिसमे प्रमुख रूप से अरूण चैतन्य पुरी महराज,
सांसद सत्यदेव पंचौरी, अभिताभ पाण्डेय, दिवाकर मिश्रा आदि ने उपस्थित रह कर कार्यक्रम की शोभा को बढाया।
21 विद्धान आचार्य के सानिध्य मे भगवान परशुराम के श्री विग्रह का अभिषेक व पूजन किया।
समिति के अध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने कहा कि युवाओ को सही मार्ग दर्शन दिखाने की जरूरत है।
जिसमे कवि शम्भू शिखर, हेमत पाण्डेय, कवियित्री कविता तिवारी,हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी,शशि कान्त यादव कवि ने शिरकत कर काव्य पाठ किया।
मंच का संचालन शशि कान्त यादवने किया।कवयित्री कविता तिवारी ने यदि औषधि अनूकुल मिले तो सर्प दंश मिट जाता है। आआज देश के हर विभाग मे अपने कार्य से राज कर देश की शोभा बढ़ाने का कार्य कर रही है। अपने ओजस्वी वाणी से आये लोगो को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। हास्य कवि शम्भू शिखर ने जब तक खाते मे 15 लाख नही आते तब तक केन्द्र मे भाजपा की सरकार बनती रहेगी पर कटाक्ष किया।
कानपुर के हास्य कवि हेमंत पाण्डेय ने कानपुर के अंदाज मे बेरोजगार युवक नेता बन सकता है पर अपनी वाणी से लोगो को गुदगुदाया। बिहार से आये कवि शशिकांत यादव ने लालू के 12 बच्चो पर कटाक्ष करते हुये देश मे बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए कोई कारगार कदम उठाने पर जोर किया।
बाहमण समाज से जुड़े सैकड़ो लोगो ने शिरकत कर एकता का संदेश दिया।इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से वीरेंद्र दुबे,दिवाकर मिश्रा, भूपेंश अवस्थी,श्री ओम द्विवेदी,नरेंद्र द्विवेदी,ओम नारायण त्रिपाठी,मनोज पाण्डेय , दिलीप कुमार मिश्रा,अनूप शुक्ला,महेश मिश्रा आदि लोगो सकिय भूमिका का निर्वाहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×