प्रयागराज में उत्तर प्रदेश का पहला तैरता रेस्तरां बनाने की तैयारी

 

संगम नगरी प्रयागराज में यमुना तट पर लगभग पांच करोड़ की लागत से उत्तर प्रदेश का पहला तैरता रेस्तरां बनाने को बुधवार को यहां हुई मंडलायुक्त की बैठक में सहमति प्रदान की गई। मंडलायुक्त कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, इस रेस्तरां को स्मार्ट सिटी द्वारा धन उपलब्ध कराया जा रहा है और इसे क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी यूपीएसटीडीसी को दी गई है। विज्ञप्ति के मुताबिक, यह रेस्तरां साल में नौ महीने पर्यटकों को आकर्षित करेगा और बाढ़ के तीन महीनों में इसे किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा।

यमुना तट पर तैरता रेस्तरां के अलावा, बोट शेड, एक स्लिपवे, लोगों को एक साथ नौकायन करने की सुविधा के लिए दो कैटामारन, आपातकालीन स्थितियों में लोगों को बचाने के लिए दो स्पीड बोट, पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट और लाइफ गार्ड्स की भी व्यवस्था की जा रही है। विश्व के कई बड़े शहरों में नदियों के तटीय विकास से प्रेरणा लेते हुए और प्रयागराज में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यमुना नदी के तट पर उत्तर प्रदेश का पहला तैरता रेस्तरां बनाने पर बुधवार को मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में हुई पर्यटन विभाग की बैठक में सहमति बनी।

इस रेस्तरां के संचालन की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन एवं विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) को दी गई है। इसे बनाने से पूर्व एनजीटी और अन्य संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया जाएगा। इस रेस्तरां को इस वर्ष बाढ़ से पहले तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप ... UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी | 'हार के डर से पैर में प्लास्टर लगाया और 'खेला होबे' बोलती रहीं...', 5 साल बाद ममता बनर्जी की 'चोट' को लेकर बोले ऋतब्रत बनर्जी ......... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? |      योगी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 23 हजार क्रिमिनल अरेस्ट, 15,233 करोड़ रुपये की माफिया प्रॉपर्टी हुई जब्त, आंकड़े जारी ............... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? | Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी ................... Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन
Advertisement ×