साउथ स्टार श्रीनिवास बेलमकोंडा की हिंदी फिल्म ‘छत्रपति’ का ट्रेलर जारी 

             
पेन स्टूडियोज के डॉ. जयंतीलाल गढ़ा द्वारा निर्मित फिल्म ‘छत्रपति’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। एसएस राजामौली की तेलुगु ब्लॉकबस्टर ‘छत्रपति’ के इस ऑफिशियल हिंदी रीमेक का निर्देशन वीवी विनायक ने किया है। ये फिल्म तेलुगु सुपरस्टार श्रीनिवास बेलमकोंडा के बॉलीवुड में डेब्यू को चिह्नित करती है। फिल्म को काफी बड़े स्केल पर बनाया गया है और इसे एसएस राजामौली के पिता और अनुभवी लेखक वी. विजयेंद्र प्रसाद ने लिखा हैं जिन्हें ‘आरआरआर’, ‘बाहुबली’ सीरीज और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों में उनके उल्लेखनीय काम के लिए जाना जाता है।
इस फिल्म के ट्रेलर में दर्शकों के लिए हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ एंटरटेनमेंट की डबल डोज उपलब्ध है। इस फिल्म में बेतरीन विजुअल्स से लेकर जोरदार स्टंट,श्रीनिवास
बेलमकोंडा और नुसरत भरुचा के बीच की केमिस्ट्री, कोरियोग्राफी, धमाकेदार म्यूजिक, दिलचस्प कहानी तक सब कुछ एकदम परफेक्ट लग रहा है, जिसकी झकल इसके ट्रेलर में भी खूब नजर आई है। 12 मई को देश भर में रिलीज़ होने वाली इस फिल्म में भाग्यश्री, शरद केलकर और करण सिंह छाबरा की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप ... UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी | 'हार के डर से पैर में प्लास्टर लगाया और 'खेला होबे' बोलती रहीं...', 5 साल बाद ममता बनर्जी की 'चोट' को लेकर बोले ऋतब्रत बनर्जी ......... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? |      योगी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 23 हजार क्रिमिनल अरेस्ट, 15,233 करोड़ रुपये की माफिया प्रॉपर्टी हुई जब्त, आंकड़े जारी ............... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? | Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी ................... Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन
Advertisement ×