स्ट्रेच मार्क्स से निजात दिलाने में कारगर हैं ये घरेलू नुस्खे, आप भी आजमाएं

हर महिला के लिए मां बनना उसकी जिंदगी के सबसे अच्छे पलों में से एक होते हैं। हालांकि इस दौरान महिलाओं के शरीर में काफी बदलाव भी देखने को मिलते हैं। वहीं बच्चे के जन्म के बाद महिला के जीवन में काफी बदलाव आते हैं। इनमें से सबसे अहम होता है कि बढ़े हुए वजन को कैसे कंट्रोल किया जाए। क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान पेट बड़ा हो जाता है। वहीं बच्चे के जन्म के बाद पेट अपनी शेप में वापस आ जाता है। लेकिन पेट पर स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। जो देखने में काफी अजीब लगते हैं और इससे पेट भी खराब लगने लगता है।

बता दें कि यह परेशानी सिर्प महिलाओं के साथ ही नहीं बल्कि पुरुषों के साथ भी देखी जाती है। जब पुरुष अपना वजन कम करते हैं तो उनको भी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या हो जाती है। हालांकि इससे छुटकारा पाने के लिए कई लोग दवा या महंगी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इन स्ट्रेच मार्क्स से निजात पाने के कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप आसानी से स्ट्रेच मार्क्स से निजात पा सकते हैं।

एलोवेरा जेल

स्किन के लिए एलोवेरा काफी फायदेमंद होता है। बता दें कि एलोवेरा जेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप अपने स्ट्रेच मार्क्स पर एलोवेरा जेल लगाते हैं तो जल्द ही आपको इन मार्क्स से निजात मिल सकती है।

नारियल और बादाम का तेल

नारियल और बादाम तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर पेट के स्ट्रेच मार्क्स पर नियमित रूप से लगाने से आपको जल्द ही फायदा दिखेगा।

खीरा और नींबू का रस

खीरा और नींबू के रस के मिश्रण को मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाना चाहिए। इसको नियमित रुप से स्ट्रेच मार्क्स पर 10 मिनट के लिए लगाना चाहिए। इसके बाद धो लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×