आज और कल बारिश के आसार – लगातार चलने वाली बर्फीली हवाओं ने दिया गलन का एहसास

कानपुर नगर, बीते कुछ दिनों में भीषण सर्दी से जहां लोगों को राहत मिली थी तो उसके बाद पश्चिमि विक्षोभ के बनने से होने वाली बारिश और लगातार चलने वाली बर्फीली हवाओं ने एक बार फिर मौसम का रूख बदल लिया। धुंध के साथ शनिवार की सुबह हुई साथ ही तेज हवाये चलती रही। समय बीतने के साथ ही आसमान पर सूरज चमक उठा और लोगों को राहत पहुंची।
शनिवार को दिन का तापमान लगभग 22 डिग्री रहा, इससे पहले शुक्रवार की रात को पारा लगभग 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। शनिवार को निकली धूप ने भले ही लोगों को गलन से राहत पहुंचाई लेकिन छांव में जाने पर गलन का एहसास लगातार बना रहा। वहीं शाम होने से पहले धूप का असर समाप्त हो गया और एक बार फिर लोग अपने घरों में दुबक गये। मौसम विभाग की माने तो आज रविवार और कल 30 जनवरी सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभाना है। इससे पहले सर्दी के कारण दिल के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होती रही। शुक्रवार को भी 50 से अधिक दिल के मरीज ह्रदयं रोग संस्थान पहुंचे तथा हार्ट अटैक व ब्रेन स्ट्रोक के कारण तीन लोगों की मृत्यु हो गयी। बताया जाता है कि उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण मौसम में परिवर्तन हुआ और सर्दी बढ गयी है। आज रविवार को बादल छाने और हल्की बारिश के आसार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×