‘कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे’ – बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री अब किसे दिया ये संदेश

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री अब किसी परिचय के मोहताज नहीं रह गए हैं. लगातार विवादों ने उन्हें रातोंरात देशभर में मशहूर कर दिया है. इस के बीच उनके बयान भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं. अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस वीडियो मैसेज में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि वह दो से तीन दिन की यात्रा पर उत्तराखंड आए हैं. उनका कहना है कि वे उत्तराखंड के संतों को बागेश्वर धाम में ने वाले आयोजन का आमंत्रण देने आए हैं. वीडियो के अंत में वह कहते हैं, ‘मिलकर सनातन का झंडा गाड़िए, कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे’.

क्या कहना चाहते हैं धीरेंद्र शास्त्री?
हालांकि इस वीडियो मैसेज में धीरेंद्र शास्त्री ने किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन उनके इस वाक्य के अलग-अलग अर्थ निकाले जा रहे हैं. माना जा रहा है कि शायद उन्होंने अपने विरोधियों को यह नसीहत दी है.

लगातार विवादित बयान दे रहे हैं धीरेंद्र शास्त्री
बता दें धीरेंद्र शास्त्री लगातार विवादित बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर एक नारा दिया था, तुम मेरा साथ दो हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे. गौरलतब है कि कि नेताजी सुभाष चंद्रबोस का प्रसिद्ध नारे की नकल है. नेताजी ने नारा दिया था ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×