
कानपुर। बीपीएस न्यूज, विनय कुमार – उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई चौबेपुर कानपुर नगर का निर्वाचन-अधिवेशन में श्री अवधेश कुमार दीक्षित अध्यक्ष एवं श्री पवन कुमार त्रिपाठी मंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने में श्री शिव प्रकाश पांडे , श्री श्यामला कांत दीक्षित, अरविंद शुक्ला, पीयूष कुमार शुक्ला, डॉ पुष्पेंद्र सिंह का पूर्ण सहयोग रहा।
ब्लॉक इकाई के सम्मानित शिक्षक, शिक्षिकाएं उमेश चंद्र बाजपेई, देवेश उपाध्याय, मीना पांडे, गया प्रसाद पाल, अजीत द्विवेदी, सावित्री यादव, मंजू, शोभा, सरिता आदि शिक्षक, शिक्षिकाओं ने बधाई दी।
उक्त मौके पर जिला अध्यक्ष राकेश बाबू पांडे ने भी बधाई एवं आशीर्वाद दिया।
संगठन से 6 वर्ष के लिए निष्कासित अनुपम त्रिवेदी, योगेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार कुशवाहा शिक्षकों ने चुनाव प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न की। पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
