चौकी इंचार्ज की कुर्सी की मर्यादा हुई भंग, युवक ने थाने को बनाया मयखाना, अब हुआ सख्त एक्शन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने कानून की मर्यादाओं को लांघते हुए थाना प्रभारी की कुर्सी को ही मयखाने में तब्दिल कर दिया है। इस मालमे में उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक ये मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के खाताखेड़ी थाना की है, जहां पुलिस स्टेशन में बैठकर एक युवक का शराब पीते हुए फोटो काफी वायरल हो रहा है। वायरल फोटो के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी को भी गिरफ्तार कर लिया है। माना जा रहा है कि ये फोटो होली के समय का है और अब वायरल हो रहा है। इस फोटो में जो युवक शराब पी रहा है उसकी पहचान इमरान के तौर पर हुई है, जो कि थाना प्रभारी सचिन त्यागी की कुर्सी पर बैठकर शराब का गिलास उड़ेलता दिख रहा है। फोटो में थाना प्रभारी की टेबल पर पानी की बोतलें और चकना भी रखा है।

फोटो वायरल होने के बाद इस मामले पर खुद एसएसपी ने संज्ञान लिया और जांच के बाद थाना प्रभारी को निलंबित किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि ये सामने नहीं आया है कि युवक का थाना प्रभारी से क्या रिश्ता है और वो इस कुर्सी पर उसने बैठने का साहस कैसे किया था।

वहीं पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी का इस घटना में क्या रोल है इसकी भी जांच की जा रही है क्योंकि थाना प्रभारी की सीट पर बैठने का साहस करना ही ताज्जुब की बात है। मगर आरोपी युवक ना सिर्फ थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठा बल्कि उस थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर कुर्सी की गरिमा के साथ खिलवाड़ भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'यह नीच राजनीति की पराकाष्ठा...' PM मोदी के पिता पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर CM योगी का कांग्रेस पर हमला, बोले- ये वैचारिक दिवालियापन का प्रमाण  | 'मोदी का बाप भी जेल जाएगा...', पटना के कार्यक्रम में आपा खो बैठे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे; PM के पिता पर दिया अमर्यादित बयान; जमकर हुई मारपीट |      'राजनीति AC कमरे और AI वीडियो से नहीं, पसीना बहाकर होती है', राजभर की अखिलेश को नसीहत, कहा- 2027 में जनता साइकिल का हैंडल तक गायब कर देगी | युद्ध कहीं भी हो, असर पूरी दुनिया पर पड़ता है... जयशंकर ने शांति को लेकर दिया बड़ा संदेश .......... 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय...' उत्तराखंड में गहरी खाई में अटकी बस, एक पेड़ ने बचाई 30 जिंदगियां
Advertisement ×