तमिल ओरिजिनल फैमिली ड्रामा ‘स्वीट कारम कॉफ़ी’ का  ट्रेलर जारी किया प्राइम वीडियो ने

लायन टूथ स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित तमिल ओरिजिनल फैमिली ड्रामा ‘स्वीट कारम कॉफ़ी’ का  ट्रेलर प्राइम वीडियो ने जारी कर दिया है। रेशमा घटाला द्वारा क्रिएट की गई इस फैमली ड्रामा सीरीज का निर्देशन बिजॉय नाम्बियार, कृष्णा मारीमुथु, और स्वाति रघुरामन ने किया है और इसमें लक्ष्मी, मधु, तथा सैंथी (संथी) ने मुख्य किरदार निभाए हैं। दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम मेंबर्स 6 जुलाई से तमिल के अलावा तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में डब के साथ इस सीरीज़ की स्ट्रीमिंग का आनंद ले पाएंगे। भारत में दर्शकों के मनोरंजन के लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो के माध्यम से दर्शकों तक पहुँचने वाला यह फैमिली ड्रामा सीरीज़ ‘स्वीट कारम कॉफ़ी’ का ट्रेलर दिल को छू लेने वाला है, जिसमें बड़ी खूबसूरती से यह दिखाया गया है कि किस तरह एक ही परिवार और अलग-अलग पीढ़ियों की तीन महिलाएं कभी न भूल पाने वाले एक अनोखे सफर पर निकलती हैं। जिम्मेदारियों से भरी रोजमर्रा की जिंदगी और पुराने जमाने की सोच पर टिकी उम्मीदों के बोझ से थोड़ा ब्रेक लेने के इस मनमौजी रोड ट्रिप की शुरुआत होती है, जो आगे चलकर अपने वजूद की नए सिरे से तलाश करने और जिंदगी के प्रति उत्साह को फिर से जगाने के सफर में बदल जाती है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अखिलेश यादव BJP को जीतना चाहते हैं, कांग्रेस के साथ सीट बंटवारा में देरी... UP विधानसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान  | अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप; विधायकी खत्म करने के लिए भी स्पीकर को लिखा पत्र |      हमारी रक्षा कर रहा है...पाकिस्तान पर ये क्या बोल गए फारूक अब्दुल्ला, बीजेपी ने दिया करारा जवाब ............ SEM Court में पेश हुईं AISA अध्यक्ष Neha Bora, दिल्ली पुलिस को मिले कागजात देने के निर्देश | अपराधी कितना भी Deepfake का सहारा ले, वैज्ञानिक क्षमता से खोज निकालेंगे: Yogi Adityanath ........... Akhilesh Yadav के बयान पर भड़के CM Dhami, कहा- पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा
Advertisement ×