बेटियों और महिलाओं की होगी पूरी सुरक्षा, UP में एंटी रोमियो स्क्वायड की 1678 टोलियां तैनात

लखनऊ। यूपी की बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दृढ़ संकल्पित योगी सरकार की एंटी रोमियो स्क्वायड शोहदों पर कहर बनकर टूट रही है। प्रदेश में शोहदों और मनचलों पर नकेल कसने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। 6 माह के अभियान में 1678 एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा एक्शन लिया गया, इसमें 3324 पुरुष और 4090 महिला पुलिसकर्मी शामिल थीं। स्क्वायड ने शोहदों की पहचान के लिए प्रदेश के 30,76,246 स्थानों की चेकिंग की। इनमें स्कूल, सार्वजनिक स्थलों जैसे चौराहे, बाजार,  मॉल्स, पार्क एवं अन्य स्थान शामिल हैं। इन स्थानों पर कुल 1,34,33,261 व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। इस दौरान 7563 मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि 9512 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 48,92,991 व्यक्तियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। एंटी रोमियो स्क्वायड ने पूरे प्रदेश में जोन और कमिश्नरेट स्तर पर कार्रवाई की।

सबसे ज्यादा आगरा जोन के मनचलों पर चला स्क्वायड का चाबुक 

डीजीपी विजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश में बेटियों और महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा शोहदों-मनचलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। इस क्रम में प्रदेश भर में स्क्वायड की ओर से 6 माह में विशेष अभियान चलाया गया। ऐसे में जोन स्तर पर कार्रवाई के लिए 8 जोन में 1413 एंटी रोमियो स्क्वायड को एक्टिव किया गया, जिसमें 2977 पुरुष पुलिसकर्मी और 3499 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। स्क्वायड ने शोहदों की पहचान के लिए प्रदेश के 25,40,012 स्थानों पर चेकिंग की। इनमें स्कूल, सार्वजनिक स्थलों जैसे चौराहे, बाजार, मॉल्स, पार्क एवं अन्य स्थान शामिल हैं। इन स्थानों पर कुल 97,75,616 व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। इस दौरान 7097 मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि 8951 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 44,31,216 व्यक्तियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। एंटी रोमियो स्क्वायड ने सबसे अधिक कार्रवाई आगरा जोन में की, जहां 474493 स्थानों की चेकिंग करते हुए 12,73,120 व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। वहीं 637 मुकदमे दर्ज किए गए जबकि 1114 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह दूसरे नंबर पर बरेली जोन, तीसरे नंबर पर लखनऊ जोन, चौथे नंबर पर वाराणसी और पांचवे नंबर पर गोरखपुर जोन है।

प्रदेश के सात कमिश्नरेट में भी शोहदों पर खूब हुई कार्रवाई

प्रदेश के सात कमिश्नरेट में 265 एंटी रोमियो स्क्वायड को एक्टिव किया गया, जिसमें 347 पुरुष पुलिसकर्मी और 591 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। स्क्वायड ने शोहदों की पहचान के लिए प्रदेश के 5,36,234 स्थानों पर चेकिंग की। इन स्थानों पर कुल 36,57,645 व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। इस दौरान 466 मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि 561 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 4,61,775 व्यक्तियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। एंटी रोमियो स्क्वायड ने सबसे अधिक कार्रवाई आगरा कमिश्नरेट में की, जहां 1,35,752 स्थानों की चेकिंग करते हुए 5,01,165 व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। वहीं 60 मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि 92 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह दूसरे नंबर पर लखनऊ, तीसरे नंबर पर कानपुर, चौथे नंबर पर गौतमबुद्धनगर और पांचवें नंबर पर गाजियाबाद कमिश्नरेट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×