‘सत्य साईं बाबा-2’ में एक बार फिर नज़र आएंगे भजन सम्राट अनूप जलोटा 

फिल्म निर्माता बालाकृष्ण श्रीवास्तव की नवीनतम फिल्म ‘सत्य साईं बाबा-2’ में एक बार फिर भजन सम्राट अनूप जलोटा केंद्रीय भूमिका में नज़र आएंगे। श्री सत्य साईं बाबा के जीवन वृत पर आधारित फिल्म-‘सत्य साईं बाबा 2’ की कथावस्तु में सामाजिक सरोकार से जुड़े तथ्यों और श्री सत्य साईं बाबा द्वारा जनहित में किये गए कार्यों का समावेश किया गया है। श्री सत्य साईं बाबा  का जन्म 23 नवंबर, 1926 को हुआ था। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में उनके असंख्य अनुयायी हैं। 24 अप्रैल 2011 को एक लंबी बीमारी के बाद बाबा ने चिरसमाधि ले ली। बाबा को प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु शिरडी के साईं बाबा का अवतार माना जाता है। पिछले दिनों इस फिल्म का मुहूर्त मुम्बई में सम्पन्न हुआ। इसके पहले ‘सत्य साईं बाबा’ (पार्ट वन) पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म में अनूप जलोटा लीड रोल में नजर आए थे।

बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक राजन लायलपुरी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘सत्य साईं बाबा-2’ के लेखक सचिन्द्र शर्मा, डी ओ पी अनिल डांडा, गीतकार राजन लायलपुरी, संगीतकार इक़बाल दरबार, डायरेक्टर प्रदीप सिंह और कास्टिंग डायरेक्टर बाबू भाई थीबा हैं।

संवाद प्रेषक : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×