राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के समस्या समाधान शिविर में पहुंचे 118 दिव्यांग 

कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आज दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के लिए शास्त्री नगर बड़ा सेंट्रल पार्क  गेट नंबर 4 में शिविर का आयोजन किया शिविर में दूर दराज से आए दिव्यांगजनों ने आवास, दिव्यांग पेंशन, रोजगार के लिए ऋण, आय प्रमाण पत्र न बनने, रेलवे यूनिक कार्ड, अंत्योदय राशन कार्ड न बनने की शिकायत दर्ज कराई। आज 118 दिव्यांगों ने कैम्प का लाभ उठाया।
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि बहुत से दिव्यांगों की पेंशन पीएफएमएस में लम्बित दिखा रहा है दिव्यांगों को कई महीनो से पेंशन न मिलने की शिकायत बराबर आ रही है। निदेशक दिव्यांजन सशक्तिकरण विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर पेंशन व अन्य समस्याओं का समाधान  कराया जाएगा।
ग्राम बगदौधी बांगर निवासी दिव्यांग अजीत कुरील ने ग्राम विकास अधिकारी पर बिना सुविधा शुल्क के आवास स्वीकृत नही करने का आरोप लगाया। ग्राम विकास अधिकारी भाई के नाम आवंटित आवास को दिव्यांग का बता कर आवेदन निरस्त कर दिया जाता है। वही रावतपुर गांव की रोशनतारा नें इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खुलवाए गये खाते से शास्त्री नगर डाकघर द्वारा रुपया निकासी की सुविधा न होने की शिकयत दर्ज कराई है। मन्धना के प्यारेलाल ने रोजगार के लिए ऋण न मिलने की शिकायत की है। साकेत नगर के राजेश शुक्ला ने बिल्डर के उत्पीड़न से मुक्त करवाने की गुहार लगाई।
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी मामलों में सम्बंधित अधिकारियों से बात करके समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेलवे यूनिक कार्ड अब ऑनलाइन भरे जाएंगे ऑफलाइन की प्रक्रिया रेलवे ने समाप्त कर दी है। अब दिव्यांगजन वेबसाईट divyangjanidindianral.gov.in पर जाकर आवेदन करें। किसी प्रकार की असुविधा हो तो शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क बगिया में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं। शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, गोमती वर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×