राशन विक्रेता पर डीजल डाल कर जिंदा जलाया, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में रंजिश के कारण दबंगों ने डीजल डाल कर सरकारी राशन विक्रेता को जिंदा जला दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ललिया थानाक्षेत्र में हुई इस घटना में घायल को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि सरकारी राशन के विक्रेता तरुण कुमार मिश्रा (48) शनिवार देर रात अपने घर के बरामदे में सो रहे थे कि तभी लालू और झगुरु ने उनपर डीजल डालकर आग लगा दी।

उन्होंने बताया कि चीख पुकार सुन कर मिश्रा के परिजन जब तक मौके पर पहुंचे तब तक दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे मिश्रा को शिवपुरा स्थित सामुदायिक केंद्र ले जाया गया, जहां गंभीर हालत के मद्देनजर उन्हें पहले जिला अस्पताल और फिर लखनऊ स्थानांतरित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि मिश्रा के बेटे की शिकायत पर गांव के दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×