कानपुर। पुलिस ने मीडिया के सामने बड़ा खुलासा किया है। बताया रामनरेश रविदास पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम सिकटिया थाना महाराजपुर ने स्थानीय थाने पर सूचना दिया कि उनकी पुत्री जो की 14 वर्ष है खोई हुई बकरी को खोजने के लिए घर से बाहर भट्टे की तरफ गई थी जो काफी खोजने के बाद वापस घर नहीं आई है। तीन दिन बाद दिव्यांशी की लाश लक्स भत्ते के सामने अरहर के खेत में बरामद हुई। विवेचना के दौरान पुलिस को अभियुक्त उदयभान पुत्र स्वर्गीय कल्लू निवासी ग्राम सिकटिया उम्र 24 वर्ष की जानकारी मिली जिसे सरसौल रेलवे ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ के बाद अभियुक्त उदय भान ने पुलिस को बताया कि 27 जनवरी 2025 को मैं रामनरेश के घर के सामने मंदिर के किनारे गुल्ली डंडा खेल रहा था मैंने देखा रामनरेश की पुत्री अपनी बकरी को खोजने के लिए भट्टे की तरफ जा रही है, मैं भी बकरी ढुढवाने के बहाने से उसके पीछे पीछे गया और उसे बहाने से भट्टे के सामने अरहर के खेत में ले गया। उस दिन मैंने शराब भी पी रखी थी। मैं बुरी नियत से लड़की को पकड़ लिया। वह चिल्लाने लगी और कहने लगी मैं तुम्हें जानती हूं तुम्हारी शिकायत अपने घर वालों से कर दूंगी। यह सुनकर मैं डर गया की कही मैं पकड़ा ना जाऊं तो मैंने उसे उठाकर पटक दिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।जब लड़की के गायब होने की चर्चा गांव में चलने लगी तब मैं रामनरेश के परिवार वालों के साथ मिलकर लड़की ढूंढने का नाटक करने लगा था ताकि कोई मुझ पर शक ना कर सके।
