40 सवारियों से भरी नाव गंगा नदी में पलटी, चार शव निकाले गये, स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे

बलिया (उप्र)। उत्तर प्रदेश के बलिया में एक नाव पलटने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। नाव में 40 लोग सवार थे। बलिया जिला मुख्यालय के कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर सोमवार की सुबह मुंडन संस्कार में शामिल होने आए श्रद्धालुओं से भरी एक नाव के डूबने से तीन महिलाओं सहित चार की मौत हो गई तथा तीन महिलाएं घायल हो गईं।

बलिया के जिलाधिकारी (डीएम) रवींद्र कुमार ने बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर सोमवार को मुंडन संस्कार के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक नाव पर 30 से 35 लोग सवार होकर नदी के दूसरी ओर जा रहे थे कि नाव के इंजन में कुछ गड़बड़ी आ गईं और इसके बाद तेज हवा से नाव पलट गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गयी तथा तीन महिलाएं घायल हो गईं। तीनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्‍होंने बताया कि हादसे के बाद नाविक फरार हो गया। कुमार के अनुसार, राहत व बचाव कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अमेरिका-ईरान युद्ध में शांति दूत बन रहे पाकिस्तान पर भड़के अमेरिकी एक्सपर्ट, कहा- वो भरोसे लायक नहीं | यूपी में 2027 से पहले होगा विधानसभा चुनाव? अखिलेश यादव बोले- सपा और जनता तैयार | केंद्र सरकार का बड़ा फैसला! अब बिना Prescription नहीं मिलेगा कोई भी Cough Syrup, नया नियम लागू | दिल्ली-गाजियाबाद में कई जगहों को दहलाने की थी साजिश... पाकिस्तानी ISI आतंकी नेटवर्क का हुआ भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार
Advertisement ×