कानपुर। पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता द्वारा साइबर थाना कानपुर नगर के विवेचकों एवं कर्मचारियों का ओ.आर. किया गया। इस दौरान साइबर अपराध से संबंधित लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। साइबर अपराधों में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को समय से राहत दिलाने के निर्देश दिए गए।

साइबर ठगी में धनराशि के त्वरित होल्ड/फ्रीज एवं रिकवरी हेतु संबंधित बैंक एवं अन्य संस्थानों से समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।विवेचना के दौरान डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से संकलित करने के निर्देश दिए गए।
लंबित प्रार्थना पत्रों एवं अभियोगों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।साइबर अपराध के नए तरीकों एवं तकनीकी पहलुओं से अपडेट रहते हुए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।विवेचकों को केस डायरी एवं अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा विवेचना में गुणवत्ता बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए अपराध की रोकथाम हेतु निरंतर प्रयास करने के निर्देश दिए गए।
थाना कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों एवं लंबित मामलों की नियमित समीक्षा किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए साइबर अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
