मिशन शक्ति व साइबर अपराध को लेकर किया गया जागरूकता कार्यक्रम

कानपुर। कल्याणपुर स्थित नरेंद्र सरस्वती इंटर कॉलेज, पुराना शिवली रोड में गुरुवार को मिशन शक्ति एवं साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक रुचि कुशवाहा ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने महिला अपराधों से बचाव के उपायों के साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस की सहायता ली जाए।  कल्याणपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक भानु प्रताप गौतम एवं उपनिरीक्षक रोहित कुमार दुबे ने साइबर अपराध के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अनजान लिंक पर क्लिक करने, ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा करने, फर्जी कॉल पर भरोसा करने तथा सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधानी न बरतने पर लोग साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं।
112 में तैनात महिला कांस्टेबल पूनम भारती ने छात्र-छात्राओं को आपात स्थिति में 112 नंबर के उपयोग और पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान डिजिटल अरेस्ट, फर्जी बिजली बिल, पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी, डेटिंग एप, फर्जी गेमिंग एप, व्हाट्सऐप स्कैम एवं वॉइस स्कैम समेत साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने तथा cybercrime.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के संबंध में भी बताया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को “रुकें, सोचें और फिर कार्रवाई करें” का संदेश देते हुए साइबर अपराध से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सीख दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×