मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 52 जोड़ों का विवाह संपन्न

  • क्षत्रिय पैलेस में विधि-विधान और रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ सामूहिक विवाह समारोह

कानपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत क्षत्रिय पैलेस, हमीरपुर रोड, कठेरुआ, बिधनू में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले जरूरतमंद, निराश्रित एवं निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्याओं के साथ-साथ विधवा, परित्यक्ता एवं तलाकशुदा महिलाओं का विवाह सामाजिक एवं धार्मिक मान्यताओं तथा पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में विकासखंड बिधनू के कुल 52 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इनमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के 43, अन्य पिछड़ा वर्ग के सात, सामान्य वर्ग का एक तथा अल्पसंख्यक वर्ग का एक जोड़ा शामिल रहा।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार कोरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र कुमार गौतम तथा खंड विकास अधिकारी बिधनू आशीष मिश्र सहित कार्यक्रम के सह-नोडल अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

योजना के अंतर्गत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े पर कुल एक लाख रुपये व्यय किए जाने का प्रावधान है। इसमें कन्या के दाम्पत्य जीवन एवं गृहस्थी की स्थापना के लिए 64 हजार रुपये की सहायता राशि ऑनलाइन कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है। इसके अतिरिक्त 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री प्रदान की जाती है तथा कार्यक्रम के आयोजन, भोजन, पंडाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर प्रति जोड़ा 15 हजार रुपये व्यय किए जाते हैं।

वैवाहिक जोड़ों एवं उनके परिजनों के स्वागत के लिए मुख्य द्वार पर शहनाई वादन की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण की रासलीला पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पूरे आयोजन के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रहीं तथा कार्यक्रम स्थल पर किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

जनप्रतिनिधियों, गणमान्य अतिथियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में सभी 52 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह हर्षोल्लास एवं पूर्ण रीति-रिवाज के साथ सकुशल संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'अरे कांग्रेस वालों ये 'वोट बचाओ' नहीं, घुसपैठिया बचाओ रैली थी, राहुल जी... BJP एक-एक को बाहर निकाल कर दम लेगी', विपक्ष पर बरसे अमित शाह | 'बंगाल में मुझे अराजकता का नामो-निशान नहीं दिखा, कुछ बचे हुए हैं जो रामलीला मैदान में थे, जनता उन्हें...', नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला |      कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा: तिलक समारोह से लौट रही कार की ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की मौत ........ 'आप' ने पाला बदलने वाले विधायकों को 'कचरा' बताया, कहा- बीजेपी को ही उन्हें टिकट देने दें | 'कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं हो सकती...' सपा पर बरसे CM योगी, बोले- यह 'माफिया प्रवृत्ति' वाली पार्टी है ............ सपा नेता Azam Khan की ED गिरफ्तारी याचिका पर इसी हफ्ते सुनवाई करेगा Supreme Court
Advertisement ×