मार्बल टाईल व्यापारियों ने सांसद रमेश अवस्थी को दिया ज्ञापन

कानपुर। उत्तर प्रदेश मार्बल टाइल्स व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गौड़ के नेतृत्व में मार्बल टाइल्स के व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद रमेश अवस्थी से भेट करके ज्ञापन दिया। मार्बल मार्केट में बन रही सी एम ग्रेड रोड का कछुआ चाल से निर्माण हो रहा है। सालों से पानी की लाईन पड़ चुकी है, मगर  लाइन से कनेक्शन नहीं जोड़े जाने के कारण व्यापारियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। धूल मिट्टी उड़ने के कारण व्यापारियों के स्वास्थ्य में भी बहुत नुकसान हो रहा है। इस रोड में बहुत सारी कमियां हैं। सारी समस्याओं के बारे में कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी को सारी समस्या के बारे में अवगत कराया गया।

बहुत जल्द इन समस्याओं से व्यापारी एवं आम जनमानस को निदान दिलाया जाएगा। संतोष जनक आश्वासन मिला है। मार्बल मार्केट का निरीक्षण करने के लिए बहुत जल्द हम सबके बीच में आएंगे। कानपुर शहर की कई समस्याओं के बारे में भी चर्चा की गई। ज्ञापन देने में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गौड़, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल ओमर उर्फ मोनू,  प्रदेश मंत्री पीयूष दाधीच, सदस्य सुमित गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'10 लाख नहीं, 40% तो खाली था मैदान..' दिल्ली में विपक्ष की रैली पर संबित पात्रा का करारा तंज ............... गाजियाबाद MP-MLA कोर्ट से आजम खान को झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत, भेजे जाएंगे जेल! | पिता मुलायम की परंपरा और चाचा शिवपाल की इज्जत को तो ख्‍याल रखिए...राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- ‘बड़के भइया’ के लिए दरी बिछाने पहुंच गए दिल्ली |      बंगाल की खाड़ी में फिर आ रहा जलजला, चक्रवात 'अनर्ब' से भी ज्‍यादा खतरनाक है तूफान 'मुरसु', तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी ....................... गाजियाबाद अदालत ने Azam Khan को डासना जेल भेजा | जान दे देंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं, दिल्ली की रैली में Mamata Banerjee का भाजपा पर तीखा वार ......................... Rahul Gandhi का Election Commission पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार को जेल भेजेंगे
Advertisement ×