सजी फिल्मी सितारों की महफ़िल….नाइट क्लब ‘द एम्फ’ का उद्घाटन सम्पन्न

मायानगरी मुम्बई अपनी नाइट लाइफ़ के लिए जानी जाती है। मुम्बई की सबसे खास और सेंटर लोकेशन लोखंडवाला अंधेरी वेस्ट में स्थित एक एक्सकलुसिव नाइट क्लब ‘द एम्फ’ का उद्घाटन पिछले दिनों बॉलीवुड के ढेर सारे सेलेब्रिटी गेस्ट्स की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। बॉलीवुड की चर्चित शख्सियत हेमा चौधरी के इस एक्सकलुसिव नाइट क्लब की ग्रैंड ओपनिंग के अवसर पर मुकेश त्यागी, अंकिता पटेल, आद्या सिंह, विनी राणा, अर्शी खान, पायल घोष, गहना वशिष्ठ के अलावा बॉलीवुड के गणमान्य व्यक्तियों ने हेमा चौधरी को नए वर्ष के अवसर पर इस नई शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं वहीं हेमा चौधरी ने यहां आए सभी अतिथियों का दिल से आभार व्यक्त किया।
म्युज़िक वीडियो ‘तेज़ धार’ के कारण हाल ही में चर्चा में आई सिंगर और ऎक्ट्रेस अनुपम शुक्ला ने हेमा चौधरी को इस नाइट क्लब के लिए खूब सारी शुभकामनाएं दीं और कहा कि अंधेरी वेस्ट लोखंडवाला की प्राइम लोकेशन में स्थित यह नाइट क्लब पार्टी करने वालों के लिए एक शानदार तोहफा है। यहाँ आते ही मुझे सकारात्मक और खुशगवार एहसास हुआ। यहां का डांस फ्लोर पर पार्टी करने का अपना मजा है।
एक्ट्रेस अर्शी खान ने कहा कि यहां का माहौल मुझे काफी पॉज़िटिव लगा और मुझे उम्मीद है कि नए साल के अवसर पर लांच हुए इस नाइट क्लब की लोकप्रियता दिनप्रतिदिन बढ़ेगी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×