अभिनेता डीनो  मोरिया की फिल्म ‘एजेंट’ का फर्स्ट लुक हुआ रिवील  

पीरियड वेब सीरीज़ ‘द एम्पायर’ में खलनायक भूमिका निभा चुके डिनो मोरिया अब सुरेंदर रेड्डी की जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘एजेंट’ के साथ अपना तेलुगु डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जहाँ एक बार फिर उन्हें पॉवरफुल  के रूप में देखा जाएगा। इस फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में रिवील हुआ है। डीनो मोरिया फिल्म ‘एजेंट’ के अलावा  कंदूकोंडन कंडूकोंडिन (2000), जूली (2006) और सोलो (2017) जैसी दक्षिण फिल्मों का हिस्सा रहे हैं और अब वो पुनः  तेलुगु सिनेमा में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। डीनो फिल्म ‘एजेंट’ में अपने  लुक और किरदार के बारे में बात करते हुए कहते हैं “मैं एक एजेंट की भूमिका निभा रहा हूं जो बहुत ही रफ़  है। वह वह बहुत ही पागल आदमी है, और एक एंटी-हीरो है। इस फिल्म में मैं लंबे बाल और दाढ़ी में नज़र आऊंगा।”
अभिनेता डीनो मोरिया का मानना है कि वह अपने करियर के सबसे दिलचस्प पड़ाव पर हैं । वह इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि आगे बहुत कुछ अच्छा होने वाला है क्योंकि उनका मानना है कि फिल्म निर्माता अब उन्हें एक अलग नज़रिये देख रहे हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×