कोर्ट के बंद कमरे में क्‍या हुआ आफताब के साथ? पुलिस ने वकील के हाथ में थमाई ये चीज

श्रद्धा मर्डर केस का मामला अभी तक सुलझा नहीं है. दिल्‍ली पुलिस ने 24 जनवरी को 6,629 पन्नों की चार्जशीट साकेत कोर्ट में दाखिल की थी और अब 7 फरवरी को आफताब की कोर्ट में पेशी हुई है. सुनवाई के दौरान कोर्ट में मीडिया को दाखिल नहीं होने दिया गया है. दिल्‍ली पुलिस ने ये चार्जशीट आफताब के वकील को भी सौंपी है. आफताब की ज्‍यादातर पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही की गई है. इस मर्डर केस में पुलिस ने आफताब को 12 नवंबर के दिन गिरफ्तार किया था. आइए जानते हैं इस मामले के बारे में.

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला को पुलिस ने साकेत कोर्ट में पेश किया. इस मामले की सुनवाई बंद कोर्ट में हुई और कोर्ट रूम में मीडिया को जाने से रोका गया. 24 जनवरी के दिन पुलिस ने इस केस की चार्जशीट साकेत कोर्ट में जमा की थी. इस मामले में पुलिस ने 6629 पन्नोंं की चार्जशीट कोर्ट को दी थी और अब सुनवाई के दौरान इसकी एक कॉपी आफताब के वकील को भी दी गई है.

12 ​नवंबर किया था गिरफ्तार

श्रद्धा मर्डर केस के मामले में पुलिस ने आफताब को 12 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था. उसके बाद से ही इस केस से संबंधित सबूत ढूंढे जा रहे हैं. ऐसा बताया गया है कि उसने श्रद्धा का मर्डर किया और उसके बाद उसी का सोशल मीडिया अकाउंट इस्‍तेमाल करता रहा. उसने श्रद्धा के बैंक अकाउंट्स से पेमेंट भी ट्रांसफर भी किया. इससे ही पुलिस को आफताब के बारे में जानकारी मिलना शुरू हुई. आपको बता दें कि जब आफताब को जेल ले जा रहे थे. उस समय कुछ हिंदू संगठनों ने उस पर हथियारों से अटैक किया था. इसके अलावा जब वह पुलिस वैन में बैठा हुआ था तब भी उस पर हमला हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×