नही की गयी कार्यवाही तो अवैध बिल्डिंग के सामने देंगे सामूहिक धरना

कानपुर नगर, अपना दल(एस) के नगर अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव द्वारा पूर्व में की गयी वार्ता में नगर में हो रहे अवैध निर्माण और अवैध बिल्डिगों का विषय उठाया था और कानपुर विकास प्राधिकरण तथा अन्य अधिकारियों को आगाह किया था कि 72 घंटे में केडिए के भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा जो भी अवैध बिल्डिंगों का निर्माण हुआ है और मानकों को खिलाफ हुआ है उनपर कार्यवाही हो साथ ही वर्तमान में हो रहे अवैध निमाणों को रोकने की भी कार्यवाही की जाये।
नगर अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी मांग की ओर विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नही दिया गया और निरन्तर शहर में अवैध निर्माण धडल्लें से कराया जा रहा है। नवीन ने बताय कि संगठन द्वारा अवैध बिल्डिंगों तथा हो रहे अवैध निर्माणेां को चिन्हित कर लिया गया है साथ ही अधिकारी ऐसे अवैध निर्माणों पर कार्यवाही करे अन्यथा संगठन के लोग संगठित होकर ऐसी अवैध बिल्डिंगांे के सामने सामूहिक धरना देगें, जिसकी जिम्मेदारी केडीए के अधिकारियों की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×