मौसम में बदलाव के कारण अस्पतालों में एलर्जी के मरीजों की संख्या में लगातार हो रही बढोत्तरी

कानपुर। बीपीएस न्यूज – बीते दिनों बढी गर्मी और उसके बाद अचानक हुए मौसम में बदलाव के कारण अस्पतालों में एलर्जी के मरीजों की संख्या में लगातार बढोत्तरी हो रही है। तेज धूप और गर्मी के बाद अचानक बारिश के साथ ओलो का गिरना और ठण्डी हवा चलना उसके बाद फिर तेज धूप का निकलना यह सभी प्रक्रिया लोगों के स्वास्थ को प्रभावित कर रही है। ऐसे में एलर्जी के साथ ही सांस के मरीजों की संख्या में बढोत्तरी हो गयी है। अस्पतालों और मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल में भी लगातार संक्रमित मरीजों का आना जारी है।
मौसम में उतार-चढाव के बीच एलर्जी के साथ ही उन मरीजों की संख्या बढी है, जिन्हे सांस की परेशानी है। बीते दिनों खासी गर्मी के बाद लोगों ने मान लिया था कि अब सर्दी नही होगी, लेकिन अचानक ही मौसम में परिवर्तन हो गया और बारिश के साथ ओले तथा सर्द हवाओं ने लोगों को कंपा दिया। मौसम परिवर्तन में जहां लोगों को एलर्जी की शिकायत शुरू हुई तो सांस के लोगों की भी तकलीफे बढ गयी। संक्रमित मरीजों में खांसी, बलगम आना, गले में खराश जैसी समस्या देखने को मिली है। डाक्टरों की माने तो यू ंतो मौसम परिर्वन का होता है और ऐसे में संक्रमण बढता है लेकिन अभी हो रहे मौसम के उतार-चढाव के कारण लोगों में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। उम्रदराज लोगों के साथ ही युवा और छोटे बच्चें भी एलर्जी की चपेट में आ रहें है। डाक्टर की माने तो थोडा सा भी संक्रमण महसूस होने पर तत्काल डाक्टर से परार्मश ले और सुबह शाम गर्म पानी का सेवन करें तो वहीं अभी ठण्डा पानी और शाम के समय फलों का सेवन न करें। इसके साथ ही सर्दी बढाने वाली खाद् सामग्री जैसे मूली, दही, लस्सी, कोल्डड्रिंक आदि के सेवन से बचे साथ ही घर से निकलते समय मास्क अवश्य लगाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×