Bournvita बच्चों के लिए हो सकता है खतरनाक, NCPCR ने कंपनी को भेजा नोटिस; इस चीज पर रोक लगाने का निर्देश

बॉर्नविटा में चीनी की अधिक मात्रा को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब कंपनी एक नए मुश्किल में फंस गई है. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने बॉर्नविटा को नोटिस भेजा है और सभी भ्रामक विज्ञापनों पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. बॉर्नविटा में चीनी की मात्रा को लेकर खड़े हुए विवाद की पृष्ठभूमि में एनसीपीसीआर ने इस ब्रांड की निर्माता कंपनी ‘मोंडेलेज इंटरनेशनल’ से कहा है कि वह इससे जुड़े ‘भ्रामक’ विज्ञापन को हटाए. इसके साथ ही एनसीपीसीआर ने कंपनी को पैकेजिंग और लेबल की समीक्षा कर उन्हें वापस लेने का भी निर्देश दिया है.

एनसीपीसीआर ने बॉर्नविटा का स्वामित्व रखने वाली कंपनी को भेजे नोटिस में कहा है कि वह सात दिनों के भीतर विस्तृत स्पष्टीकरण या रिपोर्ट दे. आयोग का कहना है कि उसके पास शिकायत आई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि बॉर्नविटा खुद को बच्चों की सेहत के लिए फायदेमंद हेल्थ ड्रिंक के तौर पर प्रचारित करता है, लेकिन उसमें शुगर की अधिक मात्रा है और कुछ अन्य सामग्री भी हैं जिनसे बच्चों की सेहत पर असर हो सकता है. उसने ‘मोंडेलेज इंटरनेशनल’ की भारत इकाई के प्रमुख दीपक अय्यर को भेजे नोटिस में कहा है कि विज्ञापन भ्रामक है. एनसीपीसीआर ने विज्ञापनों को हटाने के लिए कहा है.

बता दें कि सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में दावा किया गया कि है बॉर्नविटा में शुगर की मात्रा बहुत अधिक है, जिससे बच्चों की सेहत पर बुरा असर हो सकता है. जबकि, कंपनी बॉर्नविटा को हेल्थ पाउडर या हेल्थ ड्रिंक बताकर विज्ञापन करती है. एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने दावा किया था कि बॉर्नविटा में ज्यादा चीनी की वजह से डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियां हो सकती है. हालांकि, एक कानूनी नोटिस के बाद उन्होंने अपना वीडियो हटा लिया था.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बॉर्नविटा ने सफाई दी थी और एक बयान जारी किया था. बयान में बॉर्नविटा ने कहा था, ‘बॉर्नविटा ने सात दशकों से अधिक समय से उपभोक्ताओं का प्यार और विश्वास हासिल किया है. बॉर्नविटा को 200ML गर्म या ठंडे दूध के गिलास के साथ सेवन किया जाता है, जैसा कि पैक पर हाइलाइट किया गया है. बॉर्नविटा के प्रत्येक सर्व में 7.5 ग्राम चीनी होती है, जो लगभग डेढ़ चम्मच होती है. यह बच्चों के लिए चीनी की दैनिक सेवन सीमा से बहुत कम है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अखिलेश यादव BJP को जीतना चाहते हैं, कांग्रेस के साथ सीट बंटवारा में देरी... UP विधानसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान  | अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप; विधायकी खत्म करने के लिए भी स्पीकर को लिखा पत्र |      हमारी रक्षा कर रहा है...पाकिस्तान पर ये क्या बोल गए फारूक अब्दुल्ला, बीजेपी ने दिया करारा जवाब ............ SEM Court में पेश हुईं AISA अध्यक्ष Neha Bora, दिल्ली पुलिस को मिले कागजात देने के निर्देश | अपराधी कितना भी Deepfake का सहारा ले, वैज्ञानिक क्षमता से खोज निकालेंगे: Yogi Adityanath ........... Akhilesh Yadav के बयान पर भड़के CM Dhami, कहा- पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा
Advertisement ×