चम्मच से खाने वालों के लिए आई बुरी खबर! जानिए क्या होता है नुकसान

बदलते कल्चर के साथ हमारी लाइफस्टाइल भी तेजी से बदलती जा रही है. इसे एक छोटे से उदाहरण के साथ समझा सकता है, जैसे पहले लोग हाथों से खाना खाते थे लेकिन अब उसकी जगह चम्मच ने ले ली है. इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है कि चम्मच से खाना खाना और हाथ से खाना खाने में कौन सा तरीका ज्यादा फायदेमंद है. चम्मच से खाना खाते हुए कई लोगों की हैबिट्स में ऐसा बदलाव देखा जाता है कि वो हाथ से खाना नहीं खा पाते हैं.

आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के अलावा नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान, मलेशिया और इंडोनेशिया जैसे देशों में भी लोग हाथों से खाना खाते हैं. कई लोगों की शिकायत होती है कि जब तक वो हाथों से खाना नहीं खाते हैं, तब तक खाने का स्वाद नहीं आता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जो लोग चम्मच से खाना खाना ज्यादा पसंद करते हैं, ऐसे लोगों का ब्लड शुगर लेवल बिगड़ जाता है. इसके अलावा इनमें टाइप 2 डायबिटीज का भी खतरा बना रहता है.

आयुर्वेद और पुराने भारतीय परंपराओं में हाथ से खाना खाने का जिक्र मिलता है. आयुर्वेद के जानकारों का कहना है कि 5 उंगुलियां पांच तत्वों का प्रतिनिधित्व करती हैं जिनमें आग के लिए अंगूठा, हवा के लिए तर्जनी उंगली, आसमान के लिए मध्यमा, पृथ्वी के लिए अनामिका और पानी के लिए छोटी उंगली है. कहा जाता है कि जब हम हाथ से खाना खाते हैं, तब हम नियंत्रित अनुपात में खाते हैं जिससे हम ज्यादा भोजन नहीं खाते हैं. ऐसा करने से हम ओवर ईटिंग से बच जाते हैं.

हाथ से खाना खाने की भी अपनी एक कला है. जब हम हाथ से खाना खाते हैं तब हमें अपनी उंगलियां मुंह में नहीं डालनी होती हैं, बल्कि खाने को मुंह में धकेलना होता है. खाना खाने से पहले अच्छी तरह हाथ को साफ किया जाता है. जानकारों का कहना है कि हाथों से जब हम खाना खाते हैं तो हम अपनी संस्कृति और विरासत से जुड़ते हैं. इसके अलावा हाथ से खाना खाने के दौरान मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है. कहा जाता है कि हाथ से खाना खाने से ब्लड सरकुलेशन ठीक रहता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×