चौकी इंचार्ज की कुर्सी की मर्यादा हुई भंग, युवक ने थाने को बनाया मयखाना, अब हुआ सख्त एक्शन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने कानून की मर्यादाओं को लांघते हुए थाना प्रभारी की कुर्सी को ही मयखाने में तब्दिल कर दिया है। इस मालमे में उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक ये मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के खाताखेड़ी थाना की है, जहां पुलिस स्टेशन में बैठकर एक युवक का शराब पीते हुए फोटो काफी वायरल हो रहा है। वायरल फोटो के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी को भी गिरफ्तार कर लिया है। माना जा रहा है कि ये फोटो होली के समय का है और अब वायरल हो रहा है। इस फोटो में जो युवक शराब पी रहा है उसकी पहचान इमरान के तौर पर हुई है, जो कि थाना प्रभारी सचिन त्यागी की कुर्सी पर बैठकर शराब का गिलास उड़ेलता दिख रहा है। फोटो में थाना प्रभारी की टेबल पर पानी की बोतलें और चकना भी रखा है।

फोटो वायरल होने के बाद इस मामले पर खुद एसएसपी ने संज्ञान लिया और जांच के बाद थाना प्रभारी को निलंबित किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि ये सामने नहीं आया है कि युवक का थाना प्रभारी से क्या रिश्ता है और वो इस कुर्सी पर उसने बैठने का साहस कैसे किया था।

वहीं पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी का इस घटना में क्या रोल है इसकी भी जांच की जा रही है क्योंकि थाना प्रभारी की सीट पर बैठने का साहस करना ही ताज्जुब की बात है। मगर आरोपी युवक ना सिर्फ थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठा बल्कि उस थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर कुर्सी की गरिमा के साथ खिलवाड़ भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×