व्यापारियों की मदद लिए महानगर संयोजक व सह संयोजक के अलावा 21 सदस्यीय टास्क फोर्स का किया गठन  

स्टेट जी एस टी व सेंट्रल जी एस टी के सर्वे छापे और अन्य सरकारी विभागों द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न करने पर मौके पर पहुंच कर उसे रोकने व व्यापारी की मदद करने के लिए 21 सदस्यीय टास्क फोर्स में मार्बल व्यापारी पवन गौड को महानगर संयोजक व गल्ला व्यापारी अनुराग जयसवाल को सह संयोजक नियुक्त करते हुए  21 सदस्यों का मनोनयन किया गया।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र व महानगर अध्यक्ष गुरुजिन्दर सिंह ने कोपरगंज स्थित कार्यालय में स्टेट जी एस टी व सेंट्रल जी एस टी के सर्वे छापे और अन्य सरकारी विभागों द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न करने पर मौके पर पहुंच कर उसे रोकने व व्यापारी की मदद करने के लिए  महानगर संयोजक व सह संयोजक के अलावा 21 सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन किया ।
महानगर टास्क फोर्स में  किदवई नगर के मार्बल व्यापारी पवन गौड को महानगर संयोजक और कलक्टरगंज उद्योग व्यापार मंडल के संयोजक व गल्ला व्यापारी अनुराग जयसवाल को सह संयोजक नियुक्त करते हुए  21 सदस्यों में नौबस्ता व्यापार मंडल के महामंत्री आशीष त्रिपाठी व युवा अध्यक्ष मोहित तिवारी, एक्सप्रेस रोड महामंत्री इखलाक मिर्जा व कोषाध्यक्ष अनुराग साहू, किदवई नगर व्यापार मंडल से वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय कुमार शर्मा, कलक्टर गंज उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री पवन गुप्ता, छावनी उद्योग व्यापार मंडल से अध्यक्ष अजय गुप्ता राजू , बर्रा उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री दुर्गेश त्रिपाठी, मार्बल मार्केट से विशाल ओमर (मोनू) ,आलोक गुप्ता ,सोनू तिवारी,पीयूष दाधीच, राघव त्रिवेदी, कोपरगंज रेडिमेड बाजार से हरीश रामचंदानी व मनीष वसंदानी, 80 फीट व्यापार मंडल से सागर अरोड़ा,गुमटी से राजीव मेहरा, अफीमकोठी लोहा से अभिषेक गुप्ता, कुली बाजार हार्डवेयर से अनुपम गुप्ता व राकेश गुप्ता, बारादेवी से राहुल गुप्ता का मनोनयन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×