आंखों के नीचे बढ़ गए हैं डार्क सर्कल्स, तो ट्राई करें ये 2 चीजें, होगा सफाया

हर कोई आकर्षक आंखे पाने की चाहत रखता है. लेकिन आंखों के नीचे काले घेरों की समस्या आंखों की खूबसूरती में ग्रहण लगा देती है. फिर आप इस समस्या को दूर करने के लिए क्या कुछ इस्तेमाल नहीं करते, महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स से लेकर ट्रीटमेंट्स तक. लेकिन ये खर्चीले होने के साथ-साथ केमिकल युक्त भी होते हैं जोकि आपको मनचाहे रिजल्ट प्रदान करने में भी सक्षम नहीं होते हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए टमाटर अंडर आई मास्क लेकर आए हैं जिसको आजमाकर आप आंखों के नीचे के जिद्दी से जिद्दी काले घेरों का सफाया कर सकते हैं. टमाटर में ब्लीचिंग एजेंट पाए जाते हैं जोकि आपकी काली पड़ी स्किन को लाइटन करने में मदद करते हैं, तो चलिए जानते हैं टमाटर अंडर आई मास्क कैसे बनाएं…..

टमाटर अंडर आई मास्क बनाने के लिए आप सबसे पहले एक छोटा बाउल लें.
फिर आप इसमें टमाटर का जूस और नींबू का रस डालें.
इसके बाद आप इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें.
अब आपका टमाटर अंडर आई मास्क बनकर तैयार है.

कैसे आजमाएं टमाटर अंडर आई मास्क? 
टमाटर अंडर आई मास्क को लगाने से पहले चेहरे को धोकर साफ कर लें.
फिर आप तैयार मास्क को एक कॉटन बॉल की मदद से अपनी आंखों के नीचे लगाएं.
इसके बाद आप इसको करीब 10 मिनट तक लगाकर सुखाएं.
फिर आप चेहरे को धोकर साफ कर लें.
अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस मास्क को दिन में 2 बार सुबह और शाम अप्लाई कर सकते हैं.
इससे धीरे-धीरे आपकी आंखों के काले घेरे कम होने लगते हैं.

टमाटर के फायदे 
टमाटर स्किन के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है.
टमाटर स्किन बर्न में राहत प्रदान करता है.
टमाटर स्किन ड्रायनेस को दूर करके स्किन को नरिश बनाता है.
टमाटर में ब्लीचिंग गुण होते हैं जोकि रंगत में सुधार करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×