ज्यादा गरम चाय बार-बार पीने से फूड-पाइप कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ा

ज्यादातर लोगों को गरमा-गरम  चाय पीने का शौक होता है। कप में डालते ही बिना देर फूंक कर ही चाय-कॉफी पीना शुरु कर देते हैं। अगर आपकी भी यही आदत है, तो आप जरा संभल जाए। दरअसल, हालिए एक नई रिसर्च में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

रिसर्च के अनुसार, अधिक गर्म पेय पदार्थ पीने से एसोफेगल कैंसर (भोजन नली के कैंसरी) का जोखिम बढ़ सकता है। चलिए आपको इस बारे में पूरी जानकारी बताते हैं-

इस बारे में क्या है एक्सपर्ट का कहना?

– UK में करीब 10 लाख वयस्कों पर की गई इस 14 साल की स्टडी के अनुसार, जो लोग अपनी ड्रिंक्स को बहुत गर्म पीना पसंद करते थे, वैसे उनमें यह खतरा ज्यादा होता है।

– अगर आप अत्यधिक गर्म तरल पदार्थ एसोफेगस की परत को बार-बार थर्मल नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे समय के साथ कैंसर जैसे खतरनाक जोखिम देखने को मिल सकता है।

– वैसे यह खतरा ड्रिंक के कारण नहीं, बल्कि उसके तापमान की वजह से होता है।

– सबसे जरुरी बात यह है कि ज्यादातर लोगों में इस कैंसर के होने का कुल खतरा अभी कम है और अध्ययन में एसोफेजियल एडेनोकार्सिनोमा के साथ ऐसा कोई संबंध नहीं पाया गया।

– जो लोग नियमित तौर पर बहुत ज्यादा गर्म ड्रिंक का सेवन करते हैं, उन्हें 6 या उससे ज्यादा कप, उनके लिए बड़ा खतरा साबित होगा।

चाय-कॉफी को हमेशा गुनगुना ही पिएं

– हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि चाय या कॉफी पीने से पहले उसे कुछ मिनट में ठंडा रहने दें।

– यदि चाय होंठों या जीभ पर बहुत ही ज्यादा गर्म लगे, तो शायद उनका तापमान सुरक्षित सीमा से ज्यादा है।

– आप चाय-कॉफी या किसी भी गरम पेय पदार्थ को हमेशा गुनगुना ही पिएं।

इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जमुई मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर; पैर में लगी गोली ............. सरकार के लिए चेतावनी, चिदंबरम ने हाथियों की संख्या में 18% की गिरावट पर जताई चिंता | राजस्थान के बारां में दर्दनाक हादसा, कार और बल्कर ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, घर में पसरा मातम ....... Kailash Vijayvargiya के बयान का BJP MLA Usha Thakur ने किया बचाव | विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, यूपी दौरे के आखिरी दिन बोले- 2027 में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा | 'अपराधी की जाति नहीं होती, मेरी पुलिस जवाब देगी, कानून का राज और न्याय के साथ विकास हमारा लक्ष्य', जमुई छेड़छाड़ कांड के बाद बोले CM सम्राट चौधरी
Advertisement ×