भालू ने निकाल ली आंख, फिर भी लड़ता रहा बुजुर्ग, घायल होकर 2 किमी चला और फिर…

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में गुरुवार को 70 साल के बुजुर्ग पर जंगली भालू ने हमला कर दिया. शख्स ने हिम्मत से भालू का सामना किया और उसकी जान बच गई. हालांकि, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका बेलगावी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. घायल बुजुर्ग का नाम विट्टू शलाके है और वह महाराष्ट्र का रहने वाला है.

यह घटना उस वक्त हुई जब शलाके जंगल में पैदल चलकर रामनगर से टिंबोली गांव जा रहे थे. इसी दौरान भालू ने शालके पर हमला कर दिया. इस हमले में भालू ने बुजुर्ग की एक आंख निकाल दी और दूसरी को घायल कर दिया. हालांकि, वृद्ध ने हिम्मत दिखाई और चीखते-चिल्लाते हुए भालू के चंगुल से भागने में सफल रहा.

रामनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. इस बीच, हमले से क्षेत्र के लोगों में भय और चिंता पैदा हो गई है. वन अधिकारियों ने भी लोगों को भालू के हमलों से बचने के लिए निवारक उपाय शुरू करने के लिए क्षेत्र में स्थिति का आकलन किया है.

बीते दिनों भी ऐसा एक मामला मध्य प्रदेश से सामने आया था. उमरिया जिले के बांधवगढ़ बाध अभयारण्य में मंगलवार को भालू के हमले में 48 साल की एक महिला की मौत हो गई थी. मृतका की पहचान चिल्हारी निवासी टेग्गी बाई यादव (48) के रूप में हुई थी. पतौर वन परिक्षेत्र के रेंजर अर्पित मेराल ने कहा था कि महिला अन्य लोगों के साथ महुआ बीनने के लिए जंगल गई थी, लेकिन वह रास्ता भटक गई और बांधवगढ़ बाध अभयारण्य के कोर जोन में चली गई.

उन्होंने कहाथा कि हो सकता है गर्मी के कारण पानी पीने वह उस जगह चली गई जहां पार्क क्षेत्र में जानवरों के पानी पीने का इंतजाम किया गया है. उसी वक्त भालू से इसका आमना सामना हो गया और उसने उस पर हमला कर दिया हो, जिससे उसकी जान चली गई. मेराल ने बताया था कि मौके पर भालू के पंजों के निशान भी पाए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'खान चाचा' को चाहिए CM की कुर्सी, अखिलेश जी दिल पर पत्थर रख कर दीजिए ऐलान... सपा चीफ-आजम की मुलाकात के बाद राजभर ने चढ़ाया सियासी पारा  | मॉडल श्रद्धा दुबे, ड्राइवर दानिश और बहन रश्मि दुबे को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत अर्जी खारिज; जज ने बताया गंभीर अपराध ... CEC Gyanesh Kumar के कार्यकाल की हो जांच, Punjab Assembly में प्रस्ताव पास |      बिहार के सीवान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, मकान का अगला हिस्सा गिरा, 8 लोगों की मौत .......... जॉर्डन से बड़ी खबर, चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग के बाद अफरा-तफरी, हमले में 7 लोगों की मौत | 'फ्री कश्मीर, फ्री शरजील इमाम...', जामिया यूनिवर्सिटी की दीवारों पर विवादित स्लोगन के बाद बवाल, छात्र संघ चुनाव को लेकर स्टूडेंट कर रहे आंदोलन
Advertisement ×