भगवान शिव बने युवक को गले में लटके सांप ने काटा, शव छोड़कर भाग गए मंडली वाले

बिहार के मधेपुरा से हैरतअंगेज मामला सामने आया है. मधेपुरा जिला के मुरलीगंज दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में बुधवार देर रात अष्टायाम के दौरान भगवान शिव बने शख्स को उसके गले में लटके सांप ने डस लिया. मौके पर ही युवक ही मौत हो गई. मृतक की उम्र 30 साल थी. घटना के बाद से उसका परिवार सदमे में है.

बताया जा रहा है कि मुरलीगंज दुर्गा मंदिर परिसर में अष्टयाम पर भजन कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान भोले नाथ बने युवक के गले में सांप को लटका दिया था ताकि स्थानीय भक्त आनंद ले सकें. तभी युवक के गले में लटके जहरीले सांप ने उसे डस लिया, जिसके बाद आनन-फानन में आयोजक समेत भजन मंडली के लोगों ने झाड़-फूंक करवाया लेकिन अंधविश्वास के कारण युवक की मौत हो गई. बाद में लोगों ने युवक को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया.

इसके बाद आयोजक समेत भजन कीर्तन मंडली के लोग शव को मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छोड़कर फरार हो गए. जब डॉक्टर लालबहादुर ने देखा कि युवक का शव पड़ा हुआ है तो पुलिस को सूचना दी गई. हालांकि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटकर आयोजक और कीर्तन भजन मंडली के लोगों की तलाश कर रही है. वहीं शव की पहचान कुमार खंड थाना क्षेत्र के खुर्दा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में हुई है.

इस मामले को लेकर डॉक्टर लाल बहादुर ने बताया कि मेरे यहां युवक को भर्ती करवाया गया था. हमने तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था. लेकिन रास्ते में जब युवक ने दम तोड़ दिया तो मंडली वाले शव को यहां छोड़कर फरार हो गए, जिसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी. पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अखिलेश यादव BJP को जीतना चाहते हैं, कांग्रेस के साथ सीट बंटवारा में देरी... UP विधानसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान  | अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप; विधायकी खत्म करने के लिए भी स्पीकर को लिखा पत्र |      हमारी रक्षा कर रहा है...पाकिस्तान पर ये क्या बोल गए फारूक अब्दुल्ला, बीजेपी ने दिया करारा जवाब ............ SEM Court में पेश हुईं AISA अध्यक्ष Neha Bora, दिल्ली पुलिस को मिले कागजात देने के निर्देश | अपराधी कितना भी Deepfake का सहारा ले, वैज्ञानिक क्षमता से खोज निकालेंगे: Yogi Adityanath ........... Akhilesh Yadav के बयान पर भड़के CM Dhami, कहा- पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा
Advertisement ×