उज्जैन में धार्मिक जुलूस पर थूकने वाले आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, ढहाए अवैध हिस्से

उज्जैन में एक धार्मिक जुलूस पर कथित रूप से ‘थूकने’ के आरोप में पुलिस द्वारा पकड़े गए तीन लोगों की संपत्तियों के अवैध हिस्सों को बुधवार को नगर निगम अधिकारियों ने ध्वस्त कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश भूरिया ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों ने डाबा रोड, टंकी चौक और गोल्ड बेकरी के पास स्थित तीन आरोपियों की संपत्तियों के अवैध हिस्सों को ध्वस्त कर दिया.

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उनकी सूची उज्जैन नगर निगम को दी गई थी. भूरिया ने कहा, ‘निगम को उनके मकानों में अवैध निर्माण मिला, जिसे सामान हटाने की घोषणा करने के बाद ढहा दिया गया.’  मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में एक धार्मिक जुलूस पर कुछ लोगों के कथित तौर पर पानी थूकने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था.

पुलिस ने सोमवार को हुई ‘थूकने’ की घटना के संबंध में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. भूरिया ने कहा कि तीन में से दो आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया और बाल सुधार गृह भेज दिया गया, जबकि तीसरे आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

शिकायत के मुताबिक सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी के जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने कुछ युवाओं को एक इमारत की बालकनी पर खड़े होकर जुलूस में शामिल लोगों पर पानी थूकते देखा.

भूरिया ने कहा था कि बाद में जुलूस में शामिल लोगों ने युवाओं का वीडियो बनाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इससे पहले इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने खाराकुआ पुलिस स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×