इटली से आई हैं… सुमित्रो चटर्जी का सोनिया गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला

स्वतंत्रता दिवस समारोह में वंदे मातरम के गायन को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी नेता लगातार सोनिया गांधी पर हमला बोल रहे हैं और उनसे माफी की मांग कर रहे हैं। अब वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज और बीजेपी नेता सुमित्रो चटर्जी ने भी इस मामले में सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर घटना पर गहरा दुख और गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि 15 अगस्त को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जो हुआ, वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि एक ऐतिहासिक भूल का शर्मनाक दोहराव भी है। सुमित्रो चटर्जी ने कहा कि वे एक सच्चे देशभक्त और बंकिम बाबू के परिवार के सदस्य होने के नाते यह पत्र लिख रहे हैं और कांग्रेस मुख्यालय में जो कुछ हुआ, उससे उन्हें भारी ठेस पहुंची है।

मीडिया से बातचीत के दौरान सुमित्रो चटर्जी ने काफी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “सोनिया गांधी इटली से आई हैं, उन्हें शायद वंदे मातरम का असली महत्व और इसकी भावना नहीं पता। लेकिन मल्लिकार्जुन खरगे तो भारत के ही हैं, उन्हें तो सब समझ आना चाहिए था और सोनिया जी को रोकना चाहिए था।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के इस रवैये से न केवल उनके परिवार को, बल्कि पूरे बंगाल और देश भर के लोगों को बहुत बुरा लगा है।

सुमित्रो चटर्जी ने बताया कि उन्होंने सोनिया गांधी को मेल भेजकर वंदे मातरम के ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्व के बारे में विस्तार से समझाया है। इस मेल की एक कॉपी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी भेजी गई है। चटर्जी ने कहा कि राष्ट्रगीत के दौरान सोनिया गांधी का बॉडी लैंग्वेज और बर्ताव बिल्कुल भी बर्दाश्त करने लायक नहीं था। जब उनसे आगे के विरोध-प्रदर्शन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अनुशासन से चलती है और वे प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। पार्टी जैसा फैसला लेगी, आगे वैसा ही कदम उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'कोई सपने में भी कैसे सोच सकता है कि वंदे मातरम अधूरा छोड़ दिया जाए?', कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, कहा- थोड़ी भी शर्म बची है तो दोनों हाथ जोड़कर बंकिम बाबू और देश की जनता से उन्हें माफी मांगनी चाहिए | 'तनख्वाह, स्टाफ, गाड़ी सब मिलती है तो देश के लिए...', लाल किले के कार्यक्रम में राहुल और मल्लिकार्जुन खरगे की गैर-मौजूदगी पर BJP ने उठाया सवाल | वाराणसी एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान यात्री के लाइसेंसी पिस्‍टल से अचानक चली गोली, दो लोगों को लगे छर्रे; लहुलुहान हालत में अस्‍पताल में भर्ती | 'आजादी का मतलब केवल राजनीतिक आजादी नहीं बल्कि अराजकता, पिछड़ेपन, गरीबी और अशिक्षा से मुक्ति है...', विधान भवन में झंडा फहराने के बाद बोले CM योगी
Advertisement ×