‘लापता लेडीज़’ 5 जनवरी 2024 को होगी रिलीज

जियो स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शंस की नई फिल्म ‘लापता लेडीज़’ 5 जनवरी 2024 को स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म ‘धोबी घाट’ के बाद किरण राव एक दशक से अधिक समय बाद इस फिल्म के साथ निर्देशक के रूप में वापसी कर रही हैं। ‘लापाता लेडीज’ को रिलीज से पूर्व विश्वविख्यात टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में 8 सितंबर को ग्रैंड प्रीमियर के लिए स्थान मिल चुकी है। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है, जिसकी स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है। इसका स्क्रीनप्ले और डायलॉग स्नेहा देसाई द्वारा लिखे गए हैं, जबकि अतिरिक्त संवाद दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखे गए हैं। ये फिल्म किरण राव के साथ आमिर खान की पार्टनरशिप को लेकर पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त हलचल मचा चुकी है। दर्शक ‘धोबी घाट’ के बाद किरण राव की अगली पेशकश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीण परिवेश से जुड़ी घटना पर आधारित इस फिल्म की कहानी रहस्यमयी वातावरण में तब आगे बढ़ती है जब सफर के दौरान दो दुल्हन ट्रेन से खो जाती हैं। इस फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'लखनऊ हमारी तपोभूमि-कर्मभूमि...' यूपी चुनाव 2026 से पहले दो दिवसीय दौरे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, बोले- BLO चुनाव व्यवस्था की अहम कड़ी | 'जनता अगले चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ ही कर देगी': CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला .... ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के साथ नहीं होगा अन्याय, CM Fadnavis ने दिया बड़ा भरोसा | CJP का बड़ा ऐलान: सरकार पर 'धोखाधड़ी' का आरोप, 5 सितंबर को Delhi में मार्च ..... Chirag Paswan ने Reservation को बताया संवैधानिक अधिकार, बोले: दुनिया की कोई ताकत इसे खत्म नहीं कर सकती | गिरगिट भी शर्मा जाए...रायबरेली से CM योगी का अजय राय पर हमला, बोले- बजरंग बली के सामने दंडवत, फिर मछली की दावत उड़ाते हैं ... Amravati में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट
Advertisement ×