जियो स्टूडियोज और रिलायंस एंटरटेनमेंट लेकर आ रहे हैं गैंगस्टर ड्रामा ‘पान पर्दा ज़र्दा’ 

रिलायंस एंटरटेनमेंट और ड्रीमर एंड डूअर्स कंपनी के सहयोग से संकल्पित और निर्मित, जियो स्टूडियोज की नवीनतम प्रस्तुति हाई-ऑक्टेन गैंगस्टर ड्रामा वेबसिरीज ‘पान पर्दा ज़र्दा’ की शूटिंग इन दिनों बड़े जोर शोर से चल रही है। ‘पान पर्दा ज़र्दा’ मध्य प्रदेश में अवैध अफीम तस्करी की पृष्ठभूमि पर आधारित एक रोमांचक गैंगस्टर ड्रामा वेब सीरीज़ है। एक ऐसी सम्मोहक कहानी जहां परिवार और प्रियजनों के बीच युद्ध की रेखाएं खींची जाती हैं और निष्ठाएं बदल जाती हैं, यह श्रृंखला पूर्णरूप से मनोरंजक होने का वादा करती है।
जाने-माने निर्देशक गुरमीत सिंह और शिल्पी दासगुप्ता के साथ-साथ रचनात्मक प्रतिभा के पावरहाउस स्टार्स मृगदीप सिंह लांबा, सुपर्ण एस वर्मा, हुसैन दलाल,अब्बास दलाल और राधिका आनंद के नेतृत्व में बन रहीं इस वेबसिरीज में मोना सिंह, तन्वी आज़मी, प्रियांशु पैंयुली,तान्या मानिकतला, सुशांत सिंह, राजेश तैलंग और मनु ऋषि जैसे ओटीटी के नामचीन कलाकार नज़र आएंगे।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×