बैंक ऑफ इंडिया में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर जागरूकता अभियान आयोजित

  • डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहने की अपील
कानपुर। बैंक ऑफ इंडिया, कानपुर के आंचलिक कार्यालय में सोमवार को वित्तीय साक्षरता एवं साइबर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य ग्राहकों एवं बैंक स्टाफ को सुरक्षित बैंकिंग, डिजिटल लेन-देन तथा बढ़ते साइबर अपराधों, विशेष रूप से ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर होने वाली ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में आंचलिक प्रबंधक अभय कुमार ने बताया कि साइबर अपराधी पुलिस, सीबीआई, आरबीआई अथवा अन्य सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बनकर फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से लोगों को डराते-धमकाते हैं और धनराशि स्थानांतरित करने का दबाव बनाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी सरकारी या जांच एजेंसी फोन अथवा वीडियो कॉल पर किसी व्यक्ति को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर धनराशि जमा कराने के लिए नहीं कहती। ऐसी कॉल आने पर घबराने के बजाय तत्काल कॉल काटकर संबंधित अधिकारियों अथवा परिजनों से संपर्क करें।
उन्होंने लोगों से ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड का विवरण, पिन, सीवीवी, पासवर्ड तथा बैंक खाते या इंटरनेट बैंकिंग से संबंधित गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने की अपील की। साथ ही प्रधानमंत्री जन-धन योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी भी दी गई।
उप आंचलिक प्रबंधक मदन सिंह नपलच्याल ने सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग के लिए मजबूत पासवर्ड रखने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, अनजान मोबाइल एप डाउनलोड न करने तथा सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतने की सलाह दी। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में बैंक के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×