बिजनौर में मोटरसाइकिल पशु से टकराई, वाहन सवार तीन युवकों की मृत्यु

हल्दौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिजनौर-नहटौर मार्ग पर तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल के, सड़क पर घूम रहे पशु से टकराने के बाद वाहन पर सवार तीन युवकों की मृत्यु हो गई।

हल्दौर थाना प्रभारी रामप्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात बिजनौर-नहटौर मार्ग पर पशु से टकराने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मृत्यु हो गई।

मृतकों की पहचान अनुज (30), विक्की (28) और अंकित (27) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों युवक मोटरसाइकिल पर तेजी से आ रहे थे और उनकी मोटरसाइकिल सड़क पर घूम रहे आवारा पशु से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीनों युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×