उप्र : पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के पास दिनदहाड़े लूट, चौकी प्रभारी निलंबित

बरेली जिले में पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के पास बृहस्पतिवार को अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े एक कारोबारी के कर्मचारी से साढ़े आठ लाख रुपए लूट लिये। इस मामले में संबंधित पुलिस चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के पास बदमाशों ने व्यवसायी कपिल अग्रवाल के रोकड़िये (कैशियर) शरद सक्सेना से साढ़े आठ लाख रुपए लूट लिये।

अपर पुलिस महानिदेशक पी.सी. मीणा ने कड़ी सुरक्षा वाले स्थान पर हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान को जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया, जिसके बाद देर रात चौकी चौराहा पुलिस चौकी के प्रभारी हरकिशोर मौर्य को निलंबित कर दिया गया।

उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि कोतवाली के निरीक्षक दिनेश कुमार समेत क्षेत्र में तैनात सिपाही व अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, अपर पुलिस महानिदेशक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक पत्र भेज कर कहा है कि सुरक्षित इलाके में लूट जैसी घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। त्यौहार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पष्ट निर्देश थे कि किसी भी स्थिति में लूट और छेड़खानी जैसी घटनाएं न हों, इसके बावजूद दिनदहाड़े लूट होना पुलिस की लापरवाही को दर्शाता है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेता यादव ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के सामने बदमाशों द्वारा लूटी गई रकम को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×