- वाहनो/निजी बसों की सघन सुरक्षा एवं फायर सेफ्टी चेकिंग
- यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए दिए दिशा-निर्देश
कानपुर। नगर में Meet & Greet एवं Fire Security Check अभियान के अंतर्गत भौती बाईपास चेक प्वाइंट पर डीसीपी ट्रैफिक अभय नाथ त्रिपाठी द्वारा वाहनो एवं निजी एसी बसों की सघन वाहन एवं सुरक्षा चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बसों की फायर सेफ्टी व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता तथा यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान बस चालकों एवं परिचालकों/कर्मचारियों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन को सुरक्षित गति से संचालित करने, फायर सेफ्टी उपकरणों को दुरुस्त रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा यात्री वाहनों की नियमित चेकिंग एवं सुरक्षा मानकों के अनुपालन के माध्यम से सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
